फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस पहाड़ी फल का इस्तेमाल कर देगा डेंगू की छुट्टी, इम्यूनिटी बढ़ेगी और दिखेंगे उम्र से जवां

Tue, 09 Oct 2018 09:49 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Dengue treatment: How to Use kiwi fruit to cure Dengue fever
मादा एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है। डेंगू, एक प्रकार के वायरस से होने वाला रोग है जो की संक्रमित मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। इस रोग में तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, उलटी, दस्त और त्वचा पर लाल दाने हो जाते हैं। यहां तक की कई बार इलाज में देरी की वजह से यह रोग कई बार जानलेवा भी बन जाता है। ऐसे में इस जानलेवा बीमारी से राहत दिलाने में एक पहाड़ी फल आपकी मदद कर सकता है।खास बात यह है कि रोग से निजात दिलाने के साथ यह फल आपकी खूबसूरती को भी बनाए रखने में आपकी मदद करता है। 
Dengue treatment: How to Use kiwi fruit to cure Dengue fever
kiwi fruit
जी हां डेंगू से राहत दिलाने में पहाड़ी फल कीवी आपकी बहुत मदद कर सकता है। इस एक फल में कई फलों के बराबर विटामिंस और मिनरल्स होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटैशियम व अन्य तत्व डायबिटीज से लेकर डेंगू तक में राहत देते हैं।
Dengue treatment: How to Use kiwi fruit to cure Dengue fever
डेंगू में आराम
डेंगू के रोगी के शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं। जिन्हें ठीक करने में कीवी काफी मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर को ताकत देने के साथ डेंगू से जल्दी रिकवर होने में भी मदद करता है। डॉक्टर भी डेंगू के मरीजों को कीवी खाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dengue treatment: How to Use kiwi fruit to cure Dengue fever
जवां बनाए रखता है
कीवी में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पूरा पोषण प्रदान करने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से स्किन लंबे समय तक जवां और हेल्दी बनी रहती है। बता दें, एक कप कीवी में 164 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है जोकि एक संतरे से भी कई ज्यादा है। विटामिन सी आपको फ्री ऑक्सीजन रेडिकल्स से होने वाले डीएनए डैमेज से भी बचाता है।
विज्ञापन
Dengue treatment: How to Use kiwi fruit to cure Dengue fever
डायबिटीज 
कीवी में ग्लाइकेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है। जिसकी वजह से खून में ग्लूकोज नहीं बढ़ता। यही वजह है कि यह डायबिटीज, दिल के रोग और वेट लॉस में काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें केले जितना ही पोटैशियम भी पाया जाता है जो ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों के लिए अच्छा होता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed