फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिज्जा हट का पिज्जा छोड़ इस संडे घर पर बनाएं दाल का पिज्जा

Sun, 09 Sep 2018 09:41 AM IST
शोभा रानी गोयल, जयपुर
शोभा रानी गोयल, जयपुर Updated Sun, 09 Sep 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Delicious Recipe of dal pizza

डोमिनोज और पिज्जा हट का पिज्जा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या आपने घर पर कभी दाल पिज्जा ट्राई किया है?  अगर नहीं तो जरूर करें। देसी और इटालियन स्टाइल से बना यह पिज्जा मूंगदाल और ताजी सब्जियों से बनता है। खास बात यह है कि हेल्दी होने के साथ यह बच्चों का भी काफी फेवरेट होता है। 

Delicious Recipe of dal pizza
dal pizza

सामग्री

250 ग्राम धुली हुई मूंग की दाल, एक कप बारीक कटी हुई सब्जियां (शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, बंदगोभी, गाजर, बींस, फूलगोभी), एक कप चीज (कसा हुआ), एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 8-10 ब्रेड स्लाइस, नमक और लाल मिर्च स्वादानुसार।

Delicious Recipe of dal pizza
dal pizza

ऐसे बनाएं

मूंग की दाल साफ करके धो लें। अब 2-3 घंटे के लिए भिगो दें। भीगी हुई दाल से मिक्सी में बारीक पेस्ट तैयार करें। पेस्ट में स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला दें। तवा गर्म करके उस पर थोड़ा-सा तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए, तो गैस धीमी कर दें। ब्रेड के एक टुकड़े को मूंग दाल के पेस्ट में डिप करके गर्म तवे पर डाल दें।

ब्रेड के ऊपरी हिस्से पर बारीक कटी हरी सब्जियां डालकर थोड़ा
-सा चीज बुरक कर पकने दें। तवे पर ब्रेड के चारों तरफ थोड़ा सा तेल भी डालें और पलटकर सब्जी वाली तरफ से सेंक लें। गरमा-गरम मूंग दाल पिज्जा हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed