फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dal Fry Recipe: घर पर ऐसे बनाएं ढाबे जैसी दाल फ्राई, यहां जानें इसे बनाने की आसान विधि

Wed, 22 May 2024 09:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 22 May 2024 09:01 AM IST
सार

अगर आप लंच या डिनर में ढाबे जैसी दाल फ्राई बनाना चाहती हैं, तो हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Dal Fry Recipe in hindi how to make Dal Fry at home
घर पर ऐसे बनाएं ढाबे जैसी दाल फ्राई - फोटो : instagram

पूरे विश्व में भारत एक ऐसा देश है, जहां अलग-अलग प्रकार के खाने के सामान मिलते हैं। यहां हर राज्य-हर शहर का खाना अलग होता है। खासतौर पर अगर बात करें दाल चावल की, तो ये ऐसा पकवान है, जिसे लोग लंच में सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं।



उत्तर भारत में तो दाल फ्राई एक बेहद ही पसंदीदा चीज मानी जाती है। किसी भी मौसम में अगर खाने में गरमागर्म दाल मिल जाए और उसके साथ चावल मिल जाएं, तो किसी और चीज की तो कमी लगेगी ही नहीं। ऐसे में आज हम आपको घर पर ढाबा स्टाइल में दाल बनाना सिखाएंगे।

दरअसल, ढाबे पर मिलने वाली फ्राई दाल हर किसी को पसंद आती है। ऐसे में हमारी रेसिपी की मदद से आप भी घर पर ये स्वादिष्ट दाल बनाकर अपने घरवालों को परोस सकती हैं। दाल फ्राई करने के लिए आप अपनी या अपने परिवार की पसंदीदा दाल ले सकती हैं। हम आपको इस लेख में चने की दाल फ्राई करना बताएंगे। 

Dal Fry Recipe in hindi how to make Dal Fry at home
घर पर ऐसे बनाएं ढाबे जैसी दाल फ्राई - फोटो : Pixabay
दाल फ्राई बनाने का सामान
 
  • चने की दाल (अपनी पसंद के हिसाब से) - 150 ग्राम
  •   टमाटर - 2
  •   प्याज - 1
  •  देसी घी - 2 बड़े चम्मच
  •   अदरक
  •  हरी मिर्च- 2
Dal Fry Recipe in hindi how to make Dal Fry at home
घर पर ऐसे बनाएं ढाबे जैसी दाल फ्राई - फोटो : Pixabay

मसाले 

  •  धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  •  नमक - स्वादानुसार
  •  तेज पत्ता 
  •  लाल मिर्च 
  •  गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  •  हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  •  हींग - 1/8 छोटी चम्मच
  •  जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
विज्ञापन
विज्ञापन
Dal Fry Recipe in hindi how to make Dal Fry at home
घर पर ऐसे बनाएं ढाबे जैसी दाल फ्राई - फोटो : Istock

विधि

दाल फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले चार से पांच घंटे के लिए दाल को भिगो कर रख दें। अच्छी तरह से इसे भिगोने के बाद कुकर में दो कप पानी, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर इसको गैस पर चढ़ा दें। पहली सीटी आने के बाद गैस मीडियम कर दें और फिर 4 सीटी और लगने दें। जब ये पक जाए तो दाल को गैस से उतार कर निकाल लें।

विज्ञापन
Dal Fry Recipe in hindi how to make Dal Fry at home
घर पर ऐसे बनाएं ढाबे जैसी दाल फ्राई - फोटो : istock

जब तक दाल ठंडी हो रही है, इसे फ्राई करने के लिए मसाला तैयार करें। इसका मसाला तैयार करने के लिए कढ़ाई में दो चम्मच घी डालकर गर्म करें। घी जब गर्म हो जाए तो उसमें तेज पत्ता डालकर भूनें। इसके बाद इस कढ़ाई में बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर सुनहरा होने तक सही से भूनें। मसाला भुन जाने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed