फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: बनाने हैं कम ऑयली पकौड़े तो रखें इन बातों का ध्यान, स्वाद के साथ मिलेगी अच्छी सेहत

Wed, 17 May 2023 09:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 17 May 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
Crispy Pakora Recipe How To Make Less Greasy Snacks Oil Free Pakoda in Hindi
कम ऑयली पकौड़े बनाने के आसान टिप्स - फोटो : Istock

Crispy Pakora Recipe: स्नैक्स में पकौड़ों का चलन सबसे अधिक है। त्योहार हो या फिर बरसात व सर्दी का मौसम, हर मौके पर पकौड़े लजीज लगते हैं। पकौड़े बनाना झटपट का काम होता है, और कम सामग्री व कम समय में तैयार किया जा सकता है। होली के त्यौहार में कई दोस्त, रिश्तेदार या मेहमान घर पर आते हैं। उनके लिए गरमा गरम पकौड़े आसानी से परोसे जा सकते हैं। अगर अचानक से कोई स्नैक्स तैयार करना हो तो भी चाय के साथ आलू, प्याज, पनीर, पालक आदि कई तरह के पकौड़े बना सकते हैं। भले ही लोगों को पकौड़े खाना पसंद होता है लेकिन अधिक तेल के कारण लोग उसे रोज नहीं खा पाते। कई बार लोग पकौड़े खाना पसंद करते हैं लेकिन अधिक ऑयली न खाने के कारण उन्हें पकौड़ों से परहेज करना पड़ता है। लेकिन आप कम तेल के पकौड़े बनाकर इस समस्या से बच सकते हैं। हालांकि पकौड़े तली भुनी रेसिपी का हिस्सा है और तेल का उपयोग अमूमन जरूरी है। लेकिन पकौड़े बनाते समय कुछ आसान तरीकों को अपनाकर कम तेल के पकौड़े तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कम तेल के पकौड़े बनाने के लिए टिप्स।

Crispy Pakora Recipe How To Make Less Greasy Snacks Oil Free Pakoda in Hindi
कम ऑयली पकौड़े बनाने के आसान टिप्स - फोटो : Istock

बेसन का बैटर

आप किसी भी सब्जी के पकौड़े बनाएं, एक चीज सभी में इस्तेमाल होती है, वह है बेसन। पकौड़े बनाने के लिए बेसन का बैटर तैयार किया जाता है। पकौड़े का सही बैटर न बनाने से पकौड़े खराब बनते हैं। पकौड़े के लिए बेसन का बैटर सही तरीके से तैयार किया हो। यह न तो बहुत अधिक गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला हो। पकौड़े का बैटर बनाने के लिए बेसन में सभी जरूरी मसाले और पानी को एक साथ मिक्स करें। अपनी सब्जी को बैटर में डिप करके देखें कि उसकी कोट अच्छे से लग पा रही है या नहीं। बैटर में 3-4 बूंद तेल मिलाने से पकौड़े में अधिक तेल अब्जॉर्ब नहीं होगा।

Crispy Pakora Recipe How To Make Less Greasy Snacks Oil Free Pakoda in Hindi
कम ऑयली पकौड़े बनाने के आसान टिप्स - फोटो : facebook

पकोड़े फ्राई करने वाला बर्तन

पकोड़े में अधिक तेल होने की एक वजह उसे गलत बर्तन में तलना है। पकौड़े तलते समय ध्यान रखें कि जिस बर्तन का उपयोग आप कर रहे हैं उसका तल मोटा हो। इससे तेल के तापमान को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलती है और पकौड़े अपेक्षाकृत कम तैलीय बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crispy Pakora Recipe How To Make Less Greasy Snacks Oil Free Pakoda in Hindi
कम ऑयली पकौड़े बनाने के आसान टिप्स - फोटो : instagram

तलने के लिए तेल की मात्रा

जब पकौड़े तलने के लिए कड़ाही में डालते हैं तो अक्सर लोग गलती से कम या बहुत अधिक तेल रखते हैं। इस कारण पकौड़े अधिक तेल अब्जॉर्ब कर लेते हैं। पकौड़े को डीप फ्राई करते समय तेल खत्म होने लगता है, इस पर बचे हुए सभी पकौड़े एक साथ कढ़ाई में डाल देते हैं। जिससे पकौड़े आपस में चिपक जाते हैं और उनकी लेयर उतरने लगती है। इसी वजह से पकौड़े अधिक तेल सोख लेते हैं।

विज्ञापन
Crispy Pakora Recipe How To Make Less Greasy Snacks Oil Free Pakoda in Hindi
कम ऑयली पकौड़े बनाने के आसान टिप्स - फोटो : Istock

तेल सुखाएं


वहीं जब पकौड़े तल जाएं तो उन्हें कड़ाही से निकालते समय अच्छे से सुखाएं। बाद में जिस बर्तन में पकौड़े निकाल रहे हैं, उस पर पेपर नेपकिन बिछाएं, ताकि अतिरिक्त तेल कागज में निचुड़ जाए और पकौड़े कम तैलीय बनें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed