कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से हर देश परेशान हैं। इसके संकट को कम करने के लिए हर देश अपने ओर से कोई न कोई जरूरी कदम उठा रहा है। इस खतरनाक वायरस से निपटने के लिए भारत सरकार ने भी 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन होने के वजह से लोग घरों में हैं। घरों में लोदग अक्सर बोरियत और सुस्ती को दूर करने के लिए चाय का सहारा लेते हैं। ऐसे में अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो इस समय दूध आपके लिए एक दुश्मन की तरह है।
लॉकडाउन में न बढ़े आपका वजन, करें इस खास चीज का सेवन
चाय के बाद कॉफी ही दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय पेय है। इसमें पाए जाने वाले कैफीन एक नशे की लत की तरह होता है, जिसके कारण कई कॉफी के बिना रह नहीं पाते हैं। वहीं नींबू को खट्टे फलों के रूप में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। यह अपने औषधीय, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। इन दोनों को मिलाना असामान्य है लेकिन वजन कम करने के लिए यह एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है।
फैट बर्न करने में मददगार
नींबू में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जो वजन कम करने के लिए आदर्श मानी जाती है। इसके अलावा कॉफी फैट बर्न करने वाले तंत्र को उत्तेजित करने का काम करती है। इस वजह से दोनों का कॉम्बीनेशन वजन घटाने में सहायक है। ब्लैक लेमन कॉफी फैट को मेटाबॉलाइज्ड करने के साथ-साथ ऊर्जा का बढ़ाने में मदद करता है। अनचाहे फैट से छुटकारा पाने के लिए आपको इसका सेवन करना चाहिए।
सिर दर्द से को कम करे
हैंगओवर का समस्या को दूर करने में ब्लैक लेमन कॉफी बहुत कारगर है। यह कॉफी सिर दर्द और भारीपन का एक इलाज है। सिरदर्द या हैंगओवर से निपटने के लिए ब्लैक लेमन कॉफी एक बहुत ही बढ़िया घरेलू उपाय है। इसके पीछे कारण यह है कि यह रक्त वाहिकाओं को संकुचित करने के लिए एक वैसोकॉन्स्ट्रिक्टर प्रभाव देता है, जो सिर में रक्त के प्रवाह को रोक देता है और सिरदर्द में सहायता करता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
कॉफी और नींबू के सेवन से आप अपनी त्वचा को चमकदार बना सकते हैं। क्योंकि नींबू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। वहीं कॉफी में पाए जाने वाली सीजीए सामग्री प्राकृतिक चमक लाने के लिए हाइड्रेशन और ब्लड फ्लो को बढ़ाती है।
नोट: यह खबर एक जानकारी मात्र है। यदि आपको किसी तरह की समस्या है तो अपने डॉक्टर से उचित सलाह जरूर लें।