फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाय के साथ नाश्ते के लिए परफेक्ट है पापड़ी चाट, खट्टे-मीठे स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है परफेक्ट

Fri, 29 Jan 2021 09:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 29 Jan 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
corn papdi chaat perfect evening snacks for health conscious people
chaat - फोटो : social media

शाम की चाय के साथ कभी कुछ तीखा खाने का दिल करता है तो कभी चटपटा। क्योंकि रोजाना सेहत वाली चीजे खाते-खाते वो बेस्वाद लगने लगती है। ऐसे में घर में तैयार करें पापड़ी चाट। चटपटे स्वाद के साथ ये सेहत के लिहाज से भी परफेक्ट है। क्योंकि इसमें मक्के की पापड़ी का प्रयोग किया जाता है। जो सेहत के प्रति हमेशा सावधान रहने वालों के लिए अच्छा है और वो इसे आसानी से खा सकते हैं। तो चलिए जानें पापड़ी चाट बनाने की आसान सी रेसिपी।

corn papdi chaat perfect evening snacks for health conscious people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पापड़ी चाट की सामग्री
  • एक कप मक्के का आटा
  • एक चौथाई कप मैदा
  • एक बड़ा चम्मच हरी चटनी
  • एक बड़ा चम्मच सोंठ
  • एक उबला आलू
  • एक हरी प्याज कटी हुई 
  • धनियापत्ती कटी हुई
  • लालमिर्च पाउडर
  • तलने के लिए तेल 
  • नमक स्वादानुसार
corn papdi chaat perfect evening snacks for health conscious people
chaat - फोटो : social media
बनाने की विधि:
  • मक्के के आटे और मैदे को छान कर नमक और तेल डालकर गूंथ लें। 
  • इसे पतला बेल कर तिकोने आकार में काट लें। गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें। 
  • इसके बाद इसे टिश्यू पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल सुखा लें। 
  • अब एक प्लेट में इन कुरकुरी पापड़ी को निकालकर इसके ऊपर कटा हुआ प्याज, टमाटर व आलू डालें।
  • ऊपर से दही, चटनी, सोंठ और धनियापत्ती, हरी मिर्च और नमक डालकर सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed