Cooker vs Kadhai Vegetables Recipe: कई बार हम बहुत मेहनत से और मन से सब्जी तैयार करते हैं, लेकिन उसका वैसा स्वाद नहीं आ पाता, जैसा हमने सोचा होता है। जबकि सब्जी को बनाने में सही प्रक्रिया के साथ-साथ उपयुक्त सामानों का इस्तेमाल भी किया जाता है, लेकिन फिर भी लाभ नहीं मिल पाता। इसकी एक वजह गलत बर्तन का इस्तेमाल करना हो सकता है।
{"_id":"6885b31a1860f8e453019257","slug":"cooking-tips-which-vegetables-to-make-in-pressure-cooker-vs-kadhai-recipes-explained-2025-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooking Tips: बर्तन से भी आता है खाने में स्वाद, जानिए कौन सी सब्जी कुकर में बनाएं और कौन सी कढ़ाई में","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Cooking Tips: बर्तन से भी आता है खाने में स्वाद, जानिए कौन सी सब्जी कुकर में बनाएं और कौन सी कढ़ाई में
Sun, 27 Jul 2025 11:05 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:05 AM IST
सार
Cooker vs Kadhai Vegetables Recipe: अक्सर लोगों को ये समझ नहीं आता है कि कौन सी सब्जी कढ़ाही में बनाई जाती है, और कौन सी प्रेशर कुकर में। इसी के चलते हम आपका ये संशय दूर करेंगे।
विज्ञापन
जानिए कौन सी सब्जी कुकर में बनाएं और कौन सी कढ़ाई में
- फोटो : Adobe stock
लौकी-तुरई
- फोटो : Adobe stock
कुकर में बनने वाली सब्जियां
1. लौकी-तुरई
यदि आपको लौकी-तुरई खाना पसंद है, तो इसे हमेशा कुकर में ही पकाना चाहिए। कुकर में लौकी-तुरई बनाने के जलने का खतरा नहीं रहेगा। अगर आप इसे कढ़ाई में बनाएंगे तो तो ये जल्दी पक कर नीचे से जल सकती है, जबकि कुकर में लौकी-तुरई बनाने से इसका स्वाद अंदर तक समा जाता है। ऐसे में आप जब भी लौकी या तुरई की सब्जी बनाना चाहते हैं तो कुकर में ही बनाएं।

पालक का साग
- फोटो : Freepik.com
2. पालक का साग
कुछ सब्जियों को गलाने में काफी मेहनत लगती है, इन्हीं में शामिल है पालक का साग। इसे भी आपको कढ़ाही में बनाने की जगह कुकर में ही बनानी चाहिए। कुकर में पकाने से ये जल्दी बनती हैं और फिर बाद में कढ़ाई में तड़का दिया जा सकता है। इसे आपको ज्यादा देर तक कढ़ाई में नहीं पकाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आलू-बैंगन की ग्रेवी वाली सब्जी
- फोटो : Adobe stock
3. आलू-बैंगन की ग्रेवी वाली सब्जी
ये दोनों सब्जियां जब एक साथ पकती हैं तो उनका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। आलू को गलने में थोड़ा समय लगना है, ऐसे में इसे बैंगन के साथ कुकर में ही पकाएं। विशेष रूप से जब इसे ग्रेवी के साथ तैयार किया जा रहा है, तब तो इसे कुकर में ही तैयार करें।

भिंडी
- फोटो : Freepik.com
कढ़ाई में बनने वाली सब्जियां
1. भिंडी
यदि आप कुकर में भिंडी बनाएंगी तो ये चिपचिपी हो जाएंगी। इसलिए भिंडी को हमेशा कढ़ाई में ही बनाया जाता है। कढ़ाई में बनने से भिंडी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे कढ़ाई में धीमी आंच पर भूनने से भिंडी कुरकुरी और स्वादिष्ट बनती है और इसके मसाले भी अच्छी तरह से भुन जाते हैं।