Christmas Cupcake Recipe: वैसे तो क्रिसमस का त्योहार अपने साथ सभी के लिए ढेरों खुशियां लेकर आता है, लेकिन इसके लिए बच्चे खासतौर पर उत्साहित रहते हैं। बच्चे क्रिसमस की तैयारी काफी बढ़-चढ़ कर करते हैं। सभी स्कूलों में भी क्रिसमस के लिए खास तैयारियां की जाती हैं और लोग अपने घरों में भी इस दिन जश्न मनाते हैं। अपने घर के बच्चों का उत्साह यदि आप और बढ़ाना चाहते हैं तो इस क्रिसमस उनसे लिए कुछ खास तैयार करें।
Christmas Cupcake Recipe: इस क्रिसमस बच्चों के लिए तैयार करें खास कप केक, जानें इसे बनाने का तरीका
यदि आप क्रिसमस के दिन अपने बच्चों को कुछ खास बनाकर खिलाना चाहती हैं तो कप केक एक बेहतर विकल्प है। आइए आपको क्रिसमस स्पेशल कप केक बनाना बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस कपकेक बनाने का सामान
- मैदा: 1 ½ कप
- चीनी: 1 कप
- बेकिंग पाउडर: 1 ½ छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा: ½ छोटा चम्मच
- कोको पाउडर : ¼ कप
- दूध: ½ कप
- वनिला एसेंस: 1 छोटा चम्मच
- मक्खन (पिघला हुआ): ½ कप
- अंडे: 2
- पानी (गुनगुना): ½ कप
डेकोरेशन के लिए
- व्हिप क्रीम: 1 कप
- हरा और लाल रंग (फूड कलर)
- चॉकलेट चिप्स, स्प्रिंकल्स या कैंडीज
- छोटे क्रिसमस ट्री और स्टार सजावट
विधि
क्रिसमस स्पेशल कप केक तैयार करने के लिए एक बड़े कटोरे में मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर छान लें। अब एक अलग कटोरे में दूध, अंडे, मक्खन, और वनिला एसेंस मिलाएं। इसे अच्छे से फेंट लें।