Chocolate Day 2025: चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक का बेहद ही खास दिन होता है, जिसे 9 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को चॉकलेट देते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य अपने साथी को प्यार, स्नेह, और खुशी का एहसास दिलाना है। चॉकलेट को हमेशा प्यार और रोमांस से जोड़ा जाता है।
Chocolate Day 2025: चॉकलेट डे के लिए तैयार करें खास कप केक, आसान है इसकी विधि
यदि आप चॉकलेट डे को खास बनाना चाहते हैं तो उसके लिए खास कप केक तैयार करें। यहां हम आपको सिंपल विधि से चॉकलेट केक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
- मैदा – 1 कप
- कोको पाउडर – 1/4 कप
- बेकिंग पाउडर – 1/2 चम्मच
- बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच
- चीनी – 1/2 कप
- नमक – 1/4 चम्मच
- दूध – 1/2 कप
- ताजे पानी – 1/4 कप
- तेल – 1/4 कप
- वनीला एसेंस – 1/2 चम्मच
- अंडा – 1
सजावट के लिए
- चॉकलेट चिप्स
- क्रीम या बटर क्रीम
- चॉकलेट सॉस
विधि
चॉकलेट कप केक बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180°C (350°F) पर प्रीहीट करें। अब बड़े बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी और नमक को अच्छे से छान लें। दूसरे बाउल में दूध, तेल, वनीला एसेंस, अंडा और पानी डालकर अच्छे से फेंटें। गीली सामग्री को सूखी सामग्री में डालें और अच्छे से मिलाकर एक स्मूद बैटर तैयार करें।
ध्यान रखें कि बैटर में गांठें न रहें। तैयार बैटर को कपकेक ट्रे में 2/3 भरें, ताकि कपकेक ओवरफ्लो न हो। कपकेक ट्रे को प्रीहीटेड ओवन में रखें और 18-20 मिनट तक बेक करें।