Christmas Cake Recipe in Hindi: क्रिसमस डे का दिन वैसे तो हर कोई सेलिब्रेट करता है लेकिन ये दिन ईसाई धर्म के लिए बेहद खास होता है। ये त्योहार हर साल 25 दिसंबर को दुनिया के अधिकांश देशों में मनाया जाता है। क्रिसमस डे का दिन 'ईसा मसीह' के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। कई जगहों पर इस दिन को 'बड़ा दिन' भी कहा जाता है। इस खास दिन ईसाइयों के साथ-साथ सभी धर्मों के लोग गिरजाघरों में इकठ्ठा होकर विशेष प्रार्थना करते हैं।
Christmas Cake Recipe: स्वादिष्ट चॉकलेट केक से करें मेहमानों का स्वागत, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
अगर आप भी अपने मेहमानों को खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें घर पर बना चॉकलेट केक खिलाएं। इसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
चॉकलेट केक बनाने का सामान
- मैदा (1.5 कप)
- बेकिंग पाउडर (1 छोटी चम्मच)
- बेकिंग सोडा (1/2 छोटी चम्मच)
- कॉको पाउडर (3 बड़े चम्मच)
- चीनी (1 कप)
- दूध (1 कप)
- तेल (1/2 कप)
- वेनिला एक्सट्रैक्ट (1 छोटी चम्मच)
- अंडा (1)
- चॉकलेट चिप्स
विधि
केक बनाने के लिए सबसे पहले अपने ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट कर दें। इसके बाद अब एक बड़े बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कॉको पाउडर को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद एक अलग एक बाउल में चीनी, दूध, तेल, वेनिला एक्सट्रैक्ट और अंडा डालकर अच्छे से मिक्स करें। ये ना तो ज्यादा गाढ़ा हो ना ही काफी पतला।
इसे तैयार करने के बाद अब सूखे और गीले मिश्रणों को सही से फेंटें। ध्यान रखें कि इस मिश्रण में किसी तरह की गांठें नहीं पड़नी चाहिए। इस बेटर को तैयार करने के बाद इसमें चॉकलेट चिप्स डालें।