फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2024: नहाय-खाय के दिन जरूर बनता है कद्दू भात, जानें क्या है इसे बनाने का पारंपरिक तरीका

Tue, 05 Nov 2024 07:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 05 Nov 2024 07:41 AM IST
सार

इस साल पांच नवंबर के छठ के महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। इस महापर्व का पहला दिन नहाय-खाय का होता है, और इस दिन कद्दू भात बनाने की परंपरा है। 

विज्ञापन
chhath puja 2024 kaddu bhat kab hai 2024 kaddu bhat traditional recipe for nahay khay day
कद्दू भात बनाने का तरीका - फोटो : freepik

Chhath Puja 2024: दिवाली के बाद आने वाले छठ पूजा की धूम बिहार के साथ-साथ कई अन्य राज्यों में भी देखने को मिलती है। छठ पूजा सिर्फ एक पर्व नहीं है, बल्कि इसके साथ लाखों लोगों की आस्थाएं जुड़ी होती हैं। यह व्रत बच्चों की लंबी उम्र उनके, अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए रखा जाता है। अगर इस साल की बात करें तो इस साल छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर से होगी और समापन 8 नवंबर के दिन होगा।



5 नवंबर को छठ पूजा का पहला दिन होगा, जिसे नहाय खाय कहा जाता है। नहाय खाय में हमेशा सात्विक रूप से प्रसाद तैयार किया जाता है। प्रसाद में मुख्य रूप से कद्दू भात बनाना आवश्यक है। अगर आप भी छठ पूजा कर रही हैं तो कद्दू भात बनाने की पारंपरिक विधि आपको जरूर पता होनी चाहिए।

यहां कद्दू का मतलब लौकी है, क्योकि कई जगह लौकी को कद्दू कहा जाता है। ऐसे में चने की दाल, अरवा चावल और कद्दू की सब्जी को नहाय खाय के दिन लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। 

chhath puja 2024 kaddu bhat kab hai 2024 kaddu bhat traditional recipe for nahay khay day
कद्दू भात बनाने का तरीका - फोटो : freepik

कद्दू बनाने के लिए सामान

इसके लिए आपको सबसे पहले आधा किलो लौकी, आधा कप चने की दाल, सेंधा नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, करीब एक कप पानी और दो कटी हरी मिर्च की जरूरत पड़ेगी। 

chhath puja 2024 kaddu bhat kab hai 2024 kaddu bhat traditional recipe for nahay khay day
कद्दू भात बनाने का तरीका - फोटो : Freepik.com

तड़का लगाने का सामान

आधा टीस्पून जीरा, एक चौथाई चम्मच हींग, एक से दो चम्मच घी, एक से दो सूखी लाल मिर्च, दो से तीन तेज पत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
chhath puja 2024 kaddu bhat kab hai 2024 kaddu bhat traditional recipe for nahay khay day
कद्दू भात बनाने का तरीका - फोटो : instagram

विधि

अब आपको कद्दू बनाने की विधि बताते हैं। इसके लिए सबसे पहले कुकर में लौकी और चना दाल को एक कप पानी के साथ मिलाएं। पानी डालने के बाद इसमें हल्दी और स्वाद के अनुसार नमक डालें। अब कुकर को बंद करके दो सीटी लगने दें। दो सीटी में लौकी और दाल पक जाएगी।

विज्ञापन
chhath puja 2024 kaddu bhat kab hai 2024 kaddu bhat traditional recipe for nahay khay day
कद्दू भात बनाने का तरीका - फोटो : instagram

दाल के पकने के बाद इसमें तड़का लगाना शुरू करें। इसके लिए एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें जीरा डालकर चटकाएं, फिर तेजपत्ता, कटी हरी मिर्च, सूखी मिर्च और फिर हींग डालें। जब सभी चीजें अच्छी तरह से भुन जाएं तो इसमें दाल और लौकी डाल दें। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही पकने दें। 5-8 मिनट के बाद इसे उठा कर साइड में रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed