फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2024: छठ पूजा पर बनाएं जाते हैं ये पांच पारंपरिक व्यंजन, यहां बताई जा रही है सबसे आसान विधि

Thu, 07 Nov 2024 02:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 07 Nov 2024 02:16 PM IST
सार

इस लेख में छठ पूजा के पावन अवसर पर बनाए जाने वाले पांच प्रमुख पारंपरिक व्यंजनों के बारे में बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Chhath Puja 2024 Five Traditional Recipes For Chhath Puja
हरा चना - फोटो : Adobe

Chhath Puja 2024 Recipes: महापर्व छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित प्रमुख पर्व है, जिसे विशेष तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह पर्व श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। छठ पूजा में पारंपरिक व्यंजन और तरह-तरह की चीजों का प्रसाद अर्पित किया जाता है। पर्व के दौरान बनाए जाने वाले पारंपरिक व्यंजनों की महक भी छठ पूजा की एक विशेषता है। छठ पूजा के प्रसाद में शुद्धता और सात्विकता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस लेख में छठ पूजा के पावन अवसर पर बनाए जाने वाले पांच प्रमुख पारंपरिक व्यंजनों के बारे में बताया जा रहा है।

Chhath Puja 2024 Five Traditional Recipes For Chhath Puja
ठेकुआ - फोटो : Instagram
ठेकुआ

ठेकुआ छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण प्रसाद होता है। इसे गेहूं के आटे, गुड़ और घी से बनाया जाता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है।

ठेकुआ बनाने की विधि

गुड़ का पानी तैयार किया जाता है। गेहूं के आटे में घी डालकर मिला लेते हैं और फिर गुड़ के पानी से सख्त आटा गूंथा जाता है। फिर छोटी छोटी लोईयां बनाई जाती हैं। इन लोइयों को ठेकुआ का आकार दे सकते हैं या सांचे से आकार देकर घी या तेल में अच्छे से तल लिया जाता है। 
Chhath Puja 2024 Five Traditional Recipes For Chhath Puja
kaddu bhat - फोटो : instagram

कद्दू-भात

छठ पूजा में कद्दू-भात का विशेष स्थान होता है। इसे मुख्य रूप से पूजा के प्रथम दिन यानी नहाय-खाय के दिन बनाया जाता है। इसे अरवा चावल, कद्दू (लौकी), और चना दाल के साथ तैयार किया जाता है। कद्दू भात को घी में पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसे सात्विक भोजन मानते हैं और यह पूजा के दौरान साधारण लेकिन स्वादिष्ट भोजन का प्रतिनिधित्व करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2024 Five Traditional Recipes For Chhath Puja
खीर - फोटो : Instagram
रसियाव

रसियाव को गुड़ चावल भी कहा जाता है। ये छठ पूजा का एक अन्य महत्वपूर्ण व्यंजन है। इसे विशेष रूप से खरना के दिन बनाया जाता है। यह चावल और गुड़ से तैयार किया जाता है और इसका मीठा स्वाद भक्तों के बीच बेहद पसंद किया जाता है। गुड़ की मिठास और चावल की कोमलता से बने इस व्यंजन का स्वाद काफी अद्वितीय होता है और इसे प्रसाद के रूप में पूजा में अर्पित किया जाता है।
विज्ञापन
Chhath Puja 2024 Five Traditional Recipes For Chhath Puja
लड्डू - फोटो : Adobe
कसार (लड्डू)

कसार छठ पूजा के दौरान बनने वाला एक लोकप्रिय लड्डू है। इसे गेहूं के आटे, चावल के आटे या सत्तू के साथ बनाया जाता है। आटे में गुड़, सौंफ और घी मिलाकर लड्डू बनाए जाते हैं। यह लड्डू बनाने में आसान होता है और इसका स्वाद विशेष होता है। कसार लड्डू को पूजा में अर्पित किया जाता है और प्रसाद के रूप में बाँटा जाता है। यह एक ऐसा व्यंजन है जो शुद्धता और सात्विकता का प्रतीक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed