चार दिन का छठ उत्सव चल रहा है। छठ पूजा में आज का दिन सबसे अहम होता है। आज के दिन ही महिलाएं तालाब पर जाती हैं और डूबते सूरज को अर्घ देती हैं। मान्यता है कि इस पूजा में कोई भी व्यक्ति कोई मन्नत मांगता है तो वह पूरी हो जाती है। छठी मईया को प्रसन्न करने के लिए छठ पूजा में तरह-तरह के भोग और पकवान बनते हैं। चार दिन तक चलने वाले इस खास त्योहार पर हर दिन छठ मईया को स्वादिष्ट पकवान का भोग लगाया जाता है। छठ के प्रसाद में ठेकआ का खास महत्व है। हालांकि छठ पूजा में गुड़ से बने एक खास भोग का भी महत्व होता है। छठ पूजा में दूध और गुड़ का खास प्रसाद बनाया जाता है। ये एक तरह की खीर होती है, जिसे खरना के दिन बनाया जाता है और गुड़ की इस खीर को रसिया कहते हैं। कुछ लोग रसिया को सही तरीके और स्वादिष्ट नहीं बना पाते। रसिया खीर को बनाने की खास रेसिपी है। इस रेसिपी से गुड़ की खीर का स्वाद बढ़िया लगता है। चलिए जानते हैं रसिया बनाने की आसान रेसिपी।
Chhath Puja Prasad Recipe: दूध और गुड़ से बनाएं छठ पूजा में ये खास प्रसाद, ये है रेसिपी
रसिया बनाने की सामग्री
आधा कप चावल, गुड़ बारीक टूटा हुआ, एक लीटर क्रीम वाला दूध, बादाम, काजू, किशमिश, इलायची ।
रसिया यानी गुड़ की खीर बनाने की रेसिपी
स्टेप 1- रसिया बनाने के लिए सबसे पहले चावल साफ करके धो लें। फिर चावल को पानी मे भिगोकर 2 घंटे के लिए रख दीजिए।
स्टेप 2- तब तक एक गहरे बर्तन में दूध उबालें। जब दूध में उबाल आने लगे तो चावल को मिला लीजिए। दूध को चम्मच से चलातें रहें।
स्टेप 3- जब खीर में उबाल आने लगे तो आंच धीमी कर दें। खीर चलते रहें ताकि बर्तन के तले पर चिपके नहीं।
स्टेप 4- तब तक एक पैन में आधा कप पानी और गुड़ डाल कर घुलने तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
स्टेप 5- जब दूध वाला चावल मुलायम होने लगे तब उसमें बारीक कटे सूखे मेवा डाल कर दूध में अच्छे से मिला लें। फिर गैस बंद करके इलायची पाउडर मिला लें।
स्टेप 6- खीर ठंडी हो जाए तो गुड़ का घोल छलनी से छान कर मिलक लें। छठ पूजा की खास गुड़ वाली खीर तैयार है।