Restaurant Style Paneer At Home: पनीर की सब्जी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन अक्सर घर पर वह रेस्टोरेंट वाला 'मैजिक' नहीं मिल पाता। कई बार हम मसालों के चुनाव में उलझ जाते हैं, जिससे सब्जी का असली स्वाद दब जाता है। मगर आज हम आपको पनीर एक ऐसी 'सीक्रेट' रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कम से कम मसालों में एक ऐसी लजीज सब्जी तैयार कर सकते हैं कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
{"_id":"69ad17c93284a1bc390314b4","slug":"cheap-and-best-recipes-of-paneer-in-less-masala-and-time-know-in-hindi-2026-03-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paneer: नहीं बना पाते हैं पनीर की सब्जी तो इस आसान रेसिपी से पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, घर में होगी तारीफ","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Paneer: नहीं बना पाते हैं पनीर की सब्जी तो इस आसान रेसिपी से पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, घर में होगी तारीफ
Sun, 08 Mar 2026 07:43 PM IST
Shikhar Baranawal
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:43 PM IST
सार
Easy Paneer Recipe For Beginner: बहुत कम लोग ही ऐसे होंगे जिसे पनीर की सब्जी नहीं पसंद होगी। देखा जाए तो पनीर की सब्जी आज के समय एक स्टेटस वाली सब्जी बन चुकी है। मगर फिर बहुत से लोग पनीर की सब्जी अच्छे से नहीं बना पाते हैं, इसलिए इस लेख में इसी को बनाने के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
पनीर की सब्जी
- फोटो : instagram
पनीर की सब्जी आसानी से घर पर कैसे बनाएं
- फोटो : instagram
ताजे मसालों का जादुई पेस्ट
- सबसे पहले प्याज, बड़ी इलायची, दो छोटी इलायची, जीरा, काली मिर्च, लौंग, लहसुन और 3 लाल व 3 हरी मिर्च को एक साथ मिक्सर में डाल लें।
- इन सभी चीजों को थोड़ा पानी डालकर एक महीन पेस्ट बना लें, ध्यान रखें कि खड़े मसालों को प्याज के साथ पीसने से ग्रेवी में खुशबू दोगुनी हो जाती है।
- यह ताजा मसाला ही आपकी सब्जी को वह रेस्टोरेंट वाला फ्लेवर देगा जो बाजार के पिसे हुए पाउडर मसालों से नहीं मिल पाता।
ये भी पढ़ें- Food Tips: बचे हुए चावल रोटी से बनाएं ये नई स्वादिष्ट डिशेज, जानें इनकी रेसिपी
पनीर की सब्जी
- फोटो : Adobe Stock
मसाले भूनने की सही तकनीक
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार किया हुआ पेस्ट सावधानी से डालें, इसे मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें।
- मसाले को तब तक भूनना है जब तक वह गहरा लाल न हो जाए और कड़ाही के किनारों से तेल न छोड़ने लगे।
- मसाले का तेल छोड़ना इस बात का संकेत है कि प्याज और लहसुन का कच्चापन पूरी तरह खत्म हो चुका है और ग्रेवी पकने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें- Brunch Ideas: 10 मिनट में तैयार होंगे ये स्वादिष्ट स्नैक्स, दोपहर की भूख हो जाएगी गायब
विज्ञापन
विज्ञापन
पनीर की सब्जी
- फोटो : instagram
ग्रेवी और पनीर का संगम
- जब मसाला भून जाए, तो अपनी पसंद के अनुसार ग्रेवी के लिए पानी डालें और एक उबाल आने दें।
- अब इसमें पनीर के टुकड़े डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें ताकि पनीर मसालों को सोख ले।
- अंत में ढेर सारा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें, धनिया न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सब्जी को एक फ्रेश लुक भी देता है।
विज्ञापन
पनीर की सब्जी
- फोटो : instagram
कम मसालों में शानदार स्वाद
पनीर की यह झटपट रेसिपी आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। खास बात यह है कि इस रेसिपी को बनाने के लिए ढेरों मसालों की नहीं, बल्कि सही तरीके की जरूरत है। इस तरीके से बनी सब्जी को आप रोटी, नान या गरमा-गरम चावल के साथ परोस सकते हैं। घर आए मेहमानों को जब आप यह परोसेंगे, तो वे यकीन नहीं कर पाएंगे कि इसे इतनी आसानी से बनाया गया है।
पनीर की यह झटपट रेसिपी आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। खास बात यह है कि इस रेसिपी को बनाने के लिए ढेरों मसालों की नहीं, बल्कि सही तरीके की जरूरत है। इस तरीके से बनी सब्जी को आप रोटी, नान या गरमा-गरम चावल के साथ परोस सकते हैं। घर आए मेहमानों को जब आप यह परोसेंगे, तो वे यकीन नहीं कर पाएंगे कि इसे इतनी आसानी से बनाया गया है।