फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: नहीं बन पाती हैं नरम और गोल रोटी, तो आजमाएं ये आसान टिप्स

Sun, 14 Nov 2021 08:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 14 Nov 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
Chapati making Tips To make Soft round roti For beginners
रोटी बनाने का तरीका - फोटो : Istock

रूटीन खाने में आप दाल बनाएं या सब्जी, एक रेसिपी हमेशा शामिल की जाती हैं, वह है रोटी। बिना रोटी के न तो दाल अच्छी लगती है और न ही सब्जी का स्वाद अच्छा लगता है। ऐसे में हर घर में रोजाना रोटी तो बनती ही है। बात रोटी बनाने की करें तो इसे एक कला कह सकते है। अक्सर लोग सारा खाना बना लेते हैं लेकिन रोटी नहीं बना पाते। लोगों की शिकायत होती हैं कि उनसे फूली, नरम और गोल रोटियां नहीं बन पाती। रोटी को किसी तरह गोल कर भी लें तो वह फूलती नहीं ओर सेकने के बाद कड़ी हो जाती है। जब तक रोटी मुलायम और फूली हुई न हों उनका स्वाद नहीं आता। ऐसे में आज हम आपको रोटी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी रोटियां गोल, मुलायम और फूली हुई बनेंगी। चलिए जानते हैं खाने में नरम और गोल रोटी बनाने का आसान तरीका।

Chapati making Tips To make Soft round roti For beginners
रोटी बनाने का तरीका - फोटो : pixabay

रोटी बनाने के लिए सामग्री

गेहूं का आटा, नमक, तेल, घी, परथन के लिए थोड़ा सा गेंहू का आटा।

Chapati making Tips To make Soft round roti For beginners
रोटी बनाने का तरीका - फोटो : istock

रोटी बनाने का तरीका

स्टेप 1- एक गहरे बर्तन में दो कप आटा, आधा चम्मच नमक और एक छोटा चम्मच तेल डालकर मिला लें और थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए अच्छे से नरम आटा गूंथ लें।

स्टेप 2- जब अच्छे से आटा गूंथ जाए तो उसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे आटा फूलकर सेट हो जाएगा। 

स्टेप 3- बाद में हाथों में तेल लगाकर एक बार फिर आटे को नरम और चिकना कर लें। 

स्टेप 4- अब रोटी बनाने के लिए छोटी छोटी लोईयां तैयार कर लें। लोई को गोल कर लें। ध्यान रखें कि लोई जितनी गोल होगी, रोटी भी उतनी आसानी से गोल बन पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chapati making Tips To make Soft round roti For beginners
रोटी बनाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 5- गोल लोई को हाथ से चपटा कर लें और उसमें सूखा आटा दोनो तरफ लगाकर बेलना शुरू करें। 

स्टेप 6- अगर आटा चकले से चिपकने लगे तो हल्का सूखा आटा लगा लें। हालांकि परथन कम से कम लगाने की कोशिश करें। कोशिश करें कि रोटी को बराबर और गोल बेलें। 

स्टेप 7- तब तक गैस पर तवा चढ़ा कर गर्म होने दें। फिर रोटी सेंके। जब एक तरफ रोटी हल्की सिक जाए तो दूसरी तरफ पलट दीजिए। 

स्टेप 8- रोटी के दूसरी तरफ जब ब्राउन चित्ती पड़ने लगे तो उसे तवा गैस से उतार दें और रोटी को आंच पर घुमा-घुमा कर सेंके।

आपकी रोटी तैयार है। गर्मागर्म रोटियों में घी लगाकर सर्व करें।  

विज्ञापन
Chapati making Tips To make Soft round roti For beginners
रोटी बनाने का तरीका - फोटो : Istock

रोटी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

-आटा गूंथने में नमक और तेल का इस्तेमाल वैकल्पिक है लेकिन तेल डालने से रोटियां मुलायम बनती हैं।

-आटा गूंथते समय थोड़ा थोड़ा पानी मिलाना चाहिए। एक साथ पानी डालकर मत गूंथें।

-कभी भी रोटी को बीच से न बेलें, बल्कि किनारे से रोटी बेले। इससे रोटियां गोल बनती हैं और हर तरह से समान पतली रहेंगी। 

-जब रोटी सिक जाए तो उसे सीधे प्लेट में न रख कर एक कटोरी पर रखें।

- रोटी रखनी हो तो फाॅइल पेपर की बजाए सूती कपड़े का इस्तेमाल करें। 

-रोटी सेंकने के बाद उसे तुरंत कैसरोल में न रखें। पहले रोटी को थोड़ी ठंडी होने दें , फिर रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed