{"_id":"5ba4a5c2867a557ec419906c","slug":"celebrity-nutritionist-rujuta-diwaker-tells-you-how-to-loose-weight-without-any-dieting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना की डाइटिशियन रुजुता दिवाकर से जानिए बिना डाइटिंग वजन कम करने के टिप्स","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
करीना की डाइटिशियन रुजुता दिवाकर से जानिए बिना डाइटिंग वजन कम करने के टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan
अगर आपकी वेट कम करने की कोशिश कोई खास कमाल नहीं कर पा रही है। आप हर चीज नाप-तौल कर खाते हैं। बावजूद इसके आपका मोटापा अपके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। तो टेंशन मत लिजिए।आपको डाइटिंग की नहीं एक अच्छे डाइटिशियन की जरूरत है। अक्सर लोग जल्दी से अपना वजन कम करने के चक्कर में कई दिनों तक भूखे रहते हैं। जिसकी वजह से उनके शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है। आइए जानते हैं करीना कपूर की डाइटिशियन रुजुता दिवाकर से आखिर कैसे झटपट हेल्दी तरीके से हम कर सकते हैं अपना कई किलो वजन कम।
घी
रुजुता दिवाकर बताती हैं कि रोजाना के खानपान में घी जरूर शामिल करना चाहिए। घी की मात्रा कितनी हो, यह व्यंजन पर निर्भर है। घी कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। अगर आप घर पर रिफाइंड का इस्तेमाल करते हैं तो बेहतर है कि कच्ची घानी का तेल इस्तेमाल करें।

परंपरागत खाना खाएं
पिज्जा, पाश्ता, ब्रेड, बिस्कुट, केक नहीं खाने चाहिए। रुजुता कहती हैं कि अपने आप से पूछें कि क्या ये चीजें आपकी नानी-दादी खाती थीं, अगर हां तो फिर बेझिझक खाएं। वरना डिब्बाबंद खाने से परहेज ही करें।

हेल्दी फूड
नाश्ते में परंपरागत व्यंजन
रुजुता दिवाकर कहती हैं कि नाश्ते में ओट्स या कोई पैकेज्ड फूड नही खाना चाहिए। ऐसा खाना दिन की शुरुआत के लिए बेहतर नहीं होता। नाश्ते में आप पोहा, उपमा, इडली, डोसा, परांठे खा सकते हैं।

एक्सरसाइज और सैर
आपने खान-पान में कैलोरी नहीं बल्कि पोषक तत्वों को ध्यान में रखें। आपको खाना खाते समय जितनी भूख लगी हो उतना ही खाएं।साथ ही खुद को स्वस्थ रखने और पाचन को बेहतर बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज और सैर को भी अपनी दिनचर्या में शामिल जरूर करें।