फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2018-19 में ये भारतीय डिश गूगल पर की गई सबसे ज्यादा सर्च, क्या आपको है पसंद?

Wed, 03 Jul 2019 01:07 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 03 Jul 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Biryani was the most popular Indian dish searched online by people in 2018-19
biryani

साल 2018-19 में गूगल पर सबसे ज्यादा बिरयानी डिश सर्च हुई। एक शोध में इस बात की जानकारी दी गई है। शोध का कहना है कि भारतीय डिश बिरयानी को ऑनलाइन सबसे ज्यादा सर्च किया गया। ऑनलाइन सर्च के मामले में उत्तर भारतीय खाना, दक्षिण भारतीय खाने के मुकाबले ज्यादा सर्च हुआ है। इस शोध को एक ऑनलाइन मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म ने किया और बताया कि तंदूरी चिकन गूगल पर सबसे ज्यादा एक्सपेंसिव कीवर्ड रहा। अगली स्लाइड में पढ़िए कितनी बार ऑनलाइन सर्च हुआ बिरयानी


 

Biryani was the most popular Indian dish searched online by people in 2018-19
समोसा
इस शोध का कहना है कि भारतीयों ने बिरयानी को 2,03,507 बार ऑनलाइन सर्च किया। जनवरी 2018 से लेकर मार्च 2019 के बीच उत्तर भारतीय डिश समोसा, तंदूरी चिक और बटर चिकन सबसे ज्यागा सर्च हुआ। ये तीनों डिश सर्च के मामले में टॉप पर रहीं। समोसे को 199,600  बार सर्च किया गया।
 
Biryani was the most popular Indian dish searched online by people in 2018-19
chicken fry
तंदूरी चिकन को 66,966.67 बार सर्च किया गया। जबकि बटर चिकन को 65,266.67  बार सर्च किया गया। भारत में बिरयानी दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक समान रूप से पसंद की जाती है। अगली स्लाइड में पढ़िए कैसे घर में बनाएं बिरयानी..
विज्ञापन
विज्ञापन
Biryani was the most popular Indian dish searched online by people in 2018-19
Hyderabadi biryani - फोटो : Social Media

सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से पानी से साफ करें। अब इसे एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। सबसे पहले कूकर या भगौने में चावल, 200 ग्राम दही, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच जीरा, 10 ग्राम जावित्री, सिरका, साबुत धनिया, एक जायफल, चौथाई चम्मच दालचीनी, आधा चम्मच अजीनोमोटो डालते हैं। इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। अब अंदाज से इसमें पानी डालकर धीमी आंच पर उबाल लें। भगौने में आधा किलो रिफाइंड ऑयल या तेल को गर्म करें। तेल गर्म होने पर इसमें कटा हुआ प्याज मिलाएं।


 
विज्ञापन
Biryani was the most popular Indian dish searched online by people in 2018-19
Mohanpuri Biryani
जब प्याज हल्का भूरा हो जाए, तो इसमें चिकन को फ्राई करें। चिकन के फ्राई होने पर इसमें 200 ग्राम दही, 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्ची, धनिया, बचा हुआ अजीनोमोटो, साबुत हरी मिर्च, जीरा, दालचीनी, जावित्री, तेजपत्ता, इलायची, कटे हुए नींबू, चक्रफूल आदि डालें। इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। थोड़ा सा खाने वाला रंग मिलाएं। अब इसे धीमी आंच पर करीब 15 मिनट तक और पकाएं। चिकन के पकने पर इसमें उबले हुए चावल को मिला दें। इसे करीब 10 मिनट तक हल्की आंच पर और पकाएं। अब एक कड़ाही में घी डालें। घी के गर्म होने पर इसमें सूखी मेथी के पत्ते डालें। अब इसे चावल के ऊपर छिड़क देंगे। आंच बंद कर दें। मोहनपुरी बिरयानी तैयार है। अगली स्लाइड में सामग्री पढ़ें.. 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed