फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर बनाएं पनीर फ्रैंकी, मेहमानों को करें इंप्रेस

Wed, 03 Jul 2019 07:23 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 03 Jul 2019 07:23 AM IST
विज्ञापन
know about recipe of paneer frankie in hindi
- फोटो : social media

खाना बनाने का शौक हर किसी को होता है। शौकीन लोग हर रोज अपने किचन में कुछ ना कुछ नया ट्राई करते रहते हैं। घर आए मेहमानों को भी नई-नई डिशेज बनाकर खिलाते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको कोई नई डिश नहीं सूझ रही है तो आप अपने घर पर पनीर फ्रैंकी ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह तैयार करें स्वादिष्ट व चटपटा पनीर फ्रैंकी। 

know about recipe of paneer frankie in hindi

सामग्री
100 ग्राम पनीर घिसा हुआ, 4 मैदे की रोटियां, 2 आलू मैश किया हुआ, नमक स्वादुनासार, बड़े चम्मच से दो बार नींबू का रस, एक छोटा चम्मच से हल्दी का पाउडर, छोटा चम्मच से आधा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर, भूने हुए जीरे का एक चम्मच पाउडर, आमचूर 2 छोटा चम्मच, चाट मसाला आधा छोटा चम्मच, ताजा हरा धनिया कटा हुआ, तेल, बंदगोभी एक चौथाई ले लें। 

know about recipe of paneer frankie in hindi

विधि
सबसे पहले एक कटोरे में पनीर को घिस लें। इसके बाद इसमें आलू, नमक, नींबू का रस, हल्दी पाउडर, आमचूर और चाट मसाला डालें। हरे धनिए को बारीक काटकर डालें फिर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसे लंबी आकार का कबाब बना लें। अब पैन में तेल तो गरम करें और उसमें कबाब को सेंक लें। फिर कबाब को पलट कर दूसरी ओर से सेंक लें। इस दौरान बंदगोभी को पतला-पतला काट लें और अक कटोरे में रख दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about recipe of paneer frankie in hindi

इसी तरह गाजर को भी काट लें और कटोरे में डालें। नमक और चाट मसाला डालकर मिला दें। फिर ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें। अब कबाब को तवे से हटाएं तवे पर मैदे की रोटीयों को हल्का सा सेंक लें।

विज्ञापन
know about recipe of paneer frankie in hindi
- फोटो : social media

हर रोटी पर एक पनीर कबाब रखें और थोड़ा सा सैलेड डालें। थोड़ा सा चाट मसाला और थोड़ा भुने हुए जीरे का पाउडर ऊपर से छिड़क लें और अब रोल करें फिर परोसें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed