फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhai Dooj Special Recipe: अचानक आ गया है भाई तो इंस्टेंट गुलाब जामुन बनाकर उन्हें खिलाएं

Sun, 03 Nov 2024 09:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 03 Nov 2024 09:28 AM IST
सार

आज देशभर में भाई-बहन का सबसे खास त्योहार भाई-दूज मनाया जा रहा है। ये त्योहार साल में एकबार आता है, जिसे हर कोई काफी उत्साह से मनाता है। 

विज्ञापन
Bhai Dooj Special Recipe in hindi how to make instant gulab jamun
इंस्टेंट गुलाब जामुन - फोटो : instagram
Bhai Dooj Special Recipe: आज देशभर में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार 5 दिन चलने वाले दीपोत्सव का आखिरी दिन है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर रोली-चंदन का तिलक करती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहन को उनकी रक्षा का वचन देता है। यह दिन भाई बहन के अटूट प्यार और मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। ऐसे में इस दिन के लिए बहाने काफी उत्साहित रहती हैं।


इस दिन भाइयों का मुंह मीठा करने का भी रिवाज है। वैसे तो बाजार में हर तरह की मिठाई आपको मिल जाएगी लेकिन अगर आप अपने भाई को अपने हाथ से बनी मिठाई खिलाना चाहती हैं तो यहां हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसमें आप महज 15 मिनट में तैयार कर लेंगी। दरअसल हम आपके यहां ब्रेड से बने गुलाब जामुन की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाना काफी आसान है और यह खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं।
Bhai Dooj Special Recipe in hindi how to make instant gulab jamun
इंस्टेंट गुलाब जामुन - फोटो : instagram

गुलाब जामुन बनाने का सामान

ब्रेड स्लाइस - 6-8
दूध - 1/4 कप
मैदा - 1 चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
बेकिंग सोडा - एक चुटकी
घी या तेल- तलने के लिए
चाशनी

Bhai Dooj Special Recipe in hindi how to make instant gulab jamun
गुलाब जामुन - फोटो : Instagram

विधि

ब्रेड से गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारों को काटकर हटा दें और ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। इसके बाद अब ब्रेड के टुकड़ों में धीरे-धीरे दूध मिलाते हुए गूंथें। ध्यान रखें कि दूध एक बार में न डालें, वरना मिश्रण ज्यादा गीला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhai Dooj Special Recipe in hindi how to make instant gulab jamun
इंस्टेंट गुलाब जामुन - फोटो : instagram

अब इस मिश्रण में 1 चम्मच मैदा और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाकर एक मुलायम और चिकना आटा तैयार करें। तैयार आटे को छोटे-छोटे बॉल्स में बाँट लें और उन्हें गोल आकार दें। ध्यान रखें कि बॉल्स में कोई दरार न हो।

विज्ञापन
Bhai Dooj Special Recipe in hindi how to make instant gulab jamun
इंस्टेंट गुलाब जामुन - फोटो : instagram
एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और धीमी आंच पर इन बॉल्स को सुनहरे भूरे रंग का होने तक तलें।  जब सभी गुलाब जामुन अच्छे से तल जाएं, तो उन्हें किचन पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। तले हुए गुलाब जामुन को गर्म चाशनी में डालें और कम से कम 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें ताकि गुलाब जामुन चाशनी को अच्छे से सोख लें। ब्रेड से बने यह गुलाब जामुन परोसने के लिए तैयार हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed