फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में बहुत फायदेमंद होता है सूप, इन बातों का रखें ध्यान तो बढ़ जाएगा स्वाद

Mon, 09 Dec 2019 08:46 AM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 09 Dec 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Best Soup Recipes , easy vegetable soup recipes, top rated soup recipes
soup

सर्दियों में सूप पीना फायदेमंद होता है। सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर जैसी बीमारियों से बचाने के लिए गर्मागर्म सूप सेहतमंद पेय है। सर्दी में यह गर्मी का एहसास तो देता ही है, इसे पीने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। वैसे तो बाजार में कई प्रकार के रेडीमेड सूप उपलब्ध रहते हैं, लेकिन बाजार में उपलब्ध सब्जियों की मदद से आप घर में भी सूप बना सकते हैं। 

Best Soup Recipes , easy vegetable soup recipes, top rated soup recipes
सूप

अगर आप वेज सूप बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए गाजर का सूप बहुत अच्छा रहेगा। इसे बनाने के लिए आप इसमें गाजर के साथ अदरक और लहसुन मिलाएं और थोड़े खड़े मसाले जैसे लौंग और काली मिर्च मिलाकर बहुत स्वादिष्ट सूप बना सकती हैं। 

Best Soup Recipes , easy vegetable soup recipes, top rated soup recipes
soup

पालक के सूप से मिलेगा आयरन
कुछ साल पहले तक ज्यादातर लोग चार-पांच तरह के गिनती के सूप्स ही ज्यादा बनाते थे, जैसे टमाटर, गाजर, मिक्स वेज, पालक, चुकंदर और मशरूम आदि। वहीं आज सूप्स में भी कई तरह की वरायटी आ गई है। आप पालक का सूप भी पी सकती हैं। इससे आपको भरपूर मात्रा में आयरन मिलेगा। आप पालक और अदरक या फिर पालक और कॉर्न का सूप भी बना सकती हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Soup Recipes , easy vegetable soup recipes, top rated soup recipes
soup

सूप बनाना है बहुत आसान 
सूप बनाना बहुत ही आसान है। घर में जो भी सब्जी हो, आप उसी का सूप बना सकते हैं। उदाहरण के लिए घर में गाजर है, तो उसमें अदरक और लहसुन मिलाएं और गाजर का सूप बना लें। थोड़ी सी पालक पड़ी है, तो उसे धोकर, उबाल कर मिक्सी में पीस लें और पालक का सूप बना लें। इन थोड़ी-थोड़ी सब्जियों में कुछ मसाले मिलाएं और आपका सूप तैयार हो गया। 

विज्ञापन
Best Soup Recipes , easy vegetable soup recipes, top rated soup recipes
broccoli soup
इन बातों का रखें ध्यान
  • गाजर का सूप बना रही हैं तो उसमें अदरक, लुहसुन, काली मिर्च और लैमन ग्रास डालें। 
  • मटर का सूप बना रही हैं तो उसमें थोड़ा सा पुदीना डाल दें। बहुत अच्छा स्वाद मिलेगा।
  • टमाटर के सूप में अदरक और लुहसुन दोनों का फ्लेवर बहुत अच्छा लगता है बाद में बारीक कटा धनिया डाल दें।
  • दाल सूप बना रहे हैं तो उसमें करी पत्ता और सरसों का छौंक लगाएं। बहुत अच्छा स्वाद मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed