फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैसाखी 2019: उमंग और उल्लास के इस त्योहार पर बनाएं मेवे की खीर और आटे की पिन्नी

Sun, 14 Apr 2019 08:27 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 14 Apr 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Baisakhi 2019: delicious recipes that you must try this baisakhi
kheer

हम सभी को मालूम है पंजाबी खाने पीने को लेकर काफी सजग होते हैं और जब बात कोई त्योहार की हो फिर तो खाने का आनंद लेना तय है। सिखों का सबसे बड़ा त्योहार बैसाखी आ गया है। यह पर्व 14 अप्रैल यानी रविवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर मुंह मीठा करना तो बनता है। ऐसे में आझ हम आपको दो डेजर्ट के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप बहुत आराम से घर पर ही तैयार कर लेंगे...

Baisakhi 2019: delicious recipes that you must try this baisakhi
dry fruits
मावे की खीर के लिए जरूरी सामग्री
-1 लीटर दूध
-100 ग्राम चीनी
-20 ग्राम काजू
-20 ग्राम बादाम
-2-4 पिस्ता
-20 ग्राम किशमिश
-20 ग्राम चिरौंजी
-100 ग्राम मखाना
-1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
-आधा छोटा चम्मच केसर
Baisakhi 2019: delicious recipes that you must try this baisakhi
sabu dana kheer recipe

मावे की खीर बनाने का तरीका
- सबसे पहले दूध को अच्छे से गर्म कर लें। अब इसमें सारे सूखे मेवे और मखाना डाल दें।
-कुछ देर तक इन्हें पकने दें। ध्यान रखें थोड़ी थोड़ी देर में खीर को चलाते रहें, जिससे दूध बर्तन से चिपके नहीं।
-जब दूध उबलकर गाढ़ा हो जाए और तीन चौथाई रह जाए, तब इसमें चीनी मिलाएं और पांच मिनट तक पकाएं।
-अब गैस बंद कर दें। इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
-आपकी खीर बनकर तैयार है। आफ चाहे तो गर्म-गर्म सर्व करें या फिर फ्रिज में रखकर ठंडा सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baisakhi 2019: delicious recipes that you must try this baisakhi
ladoo - फोटो : file photo

आटे की पीन्नी के लिए जरूरी सामग्री
-1 कप गेहूं का आटा
-1 कप घी
-1/2 चम्मच इलायची पाउडर
-1 कप पिसी चीनी
-1/2 कप मेवा

विज्ञापन
Baisakhi 2019: delicious recipes that you must try this baisakhi
ladoo
आटे की पीन्नी बनाने का तरीका
-सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें। घी पिघल जाने पर इसमें आटे को तब तक भूने जब तक वह भूरा न हो जाए।
-अब आटे को ठंडा होने दें। जब आटा ठंडा हो जाए तो उसमें चीनी, इलायची पाउडर और सारे सूखे मेवे अच्छे से मिला दें।
-तैयार आटे से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। इन्हें पूरी तरह से ठंडा कर सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed