फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपकी सेहत के लिए वरदान हैं ये 5 चटनी, जानें बनाने की विधि

Fri, 12 Apr 2019 05:20 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 12 Apr 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
5 tasty chutney recipe can make you healthy
अगर आप चटनी खाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है। चटपटी चटनी में स्वाद तो मिलता ही है, साथ ही शरीर में होने वाली कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। यानी एक पंत दो काज, स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य भी। जानिए किन चीजों की चटपटी चटनी से आपको मिलेगा स्वास्थ्य भी और स्वाद भी उन्हें शामिल करिए अपनी डाइट में। 
5 tasty chutney recipe can make you healthy
लहसुन-टमाटर की चटनी
लहसुन एक शक्तिशाली प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटी-फंगल और एंटी बैक्टीरियल है। यह उम्र के साथ होने वाले शारीरिक परिवर्तनों को कम करने और सभी रोगों को ठीक करने में सहायता करता है।

विधि:
-ब्लेंडर में 15-20 लाल मिर्च, 190 ग्राम टमाटर, 35 ग्राम लहसुन, 1 छाेटा चम्मच नमक, 1 छाेटा चम्मच तेल, 2 बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
-लहसुन की चटनी तैयार है। 
5 tasty chutney recipe can make you healthy
टमाटर की चटनी 
टमाटर में विटामिन सी और पोटैशियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए इस तरह की चटनी खाना काफी फायदेमंद रहता है।

विधि:
-एक पैन में तेल लें, उसमें राई, कढ़ीपत्ता, लहसुन और अदरक डालकर भूनें।
-टमाटर डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
-लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, नमक, चीनी और सिरका डालें।
-अच्छे से भूनें, आपकी चटनी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 tasty chutney recipe can make you healthy
करी पत्ते की चटनी 
इस चटनी में आयरन, कैल्शियम और कई विटामिनस की मात्रा से भरपूर है करी पत्ता। इससे बाल काले, घने और मजबूत बने रहते हैं। इस चटनी का सेवन करने से आप एनीमिया यानी खून की कमी, हाई बीपी और डायबिटीज जैसी परेशानियों से दूर रहता है।

विधि:
-कड़ाही में थोड़ा तेल डालिये और करी पत्ता डाल कर लगातार चलाते हुये 2 मिनिट के लिये पत्तों को भून लें। 
-भुने हुये करी पत्तों को नमक, गुड़, इमली के गूदे, भुने हुये मसालों और ½ कप पानी के साथ मिक्सर जार में डाल कर पीस लें और बारीक पेस्ट बनाकर चटनी तैयार कर लें। 

 
विज्ञापन
5 tasty chutney recipe can make you healthy
आंवले की चटनी 
आंवले की चटनी खाने से आपका इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और दूसरे पौष्टिक तत्व आपके शरीर को सभी समस्याओं से दूर रखता है। साथ ही इस चटनी में अदरक और नींबू मिलाकर खाने से दिल की बीमारी दूर रहती है। 

विधि:
-एक पैन में थोड़ा तेल लें और उसमें सौंफ डालें। अब इसमें उबला हुआ आंवला डालें।
-फिर धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और घी डालें। एक मिनट के लिए पकाएं।
-इसके बाद इसमें भ्रमी पत्तियां और नमक डालें। मिक्सचर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
-ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में पीस लें। सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed