फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Ambani Wedding: अंबानी परिवार के मेहमान चखेंगे इन 4 अनोखी चाट का स्वाद, आप भी घर पर करें तैयार

Fri, 12 Jul 2024 03:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 12 Jul 2024 03:54 PM IST
सार

आज अनंत अंबानी की शादी में बनारस की मशहूर चाट का स्वाद विदेशों से आए मेहमानों को भी चखाया जाएगा। आप चाहें तो इन सभी स्नैक्स को अपने घर भी तैयार कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Anant Ambani Wedding food menu From Tamatar ki Chaat to Madras Kaapi
अंबानी परिवार के मेहमान चखेंगे इन 4 अनोखी चाट का स्वाद - फोटो : instagram

Anant Ambani Wedding: आज 12 जुलाई को मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ होनी है। इस शादी में शामिल होने के लिए कई इंटरनेशनल हस्तियां भी भारत पहुंची हैं। विदेशी मेहमानों को भारत के विभिन्न राज्यों स्वाद खाने के लिए अंबानी परिवार ने काफी सही इंतजाम किया है। ऐसे में आज की शादी में कई ऐसे पकवान परोसे जाएंगे जो भारत के कई राज्यों में काफी फेमस हैं।



वैसे तो इस शादी में ढाई हजार से ज्यादा पकवान परोसे जाएंगे लेकिन इसमें सबसे खास है बनारस का चाट। दरअसल, बनारस की चाट काफी फेमस है, जिसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसी के चलते इसका स्वाद आज विदेशी मेहमानों को चखाया जाएगा।

अगर आप भी चाहे तो अपने घर पर ही बनारस की मशहूर 4 अलग तरह की चाट तैयार कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि बनारस कौन-कौन सी चाट सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, जिन्हें आज अनंत अंबानी की शादी में परोसा जाएगा।

Anant Ambani Wedding food menu From Tamatar ki Chaat to Madras Kaapi
अंबानी परिवार के मेहमान चखेंगे इन 4 अनोखी चाट का स्वाद - फोटो : instagram

टमाटर चाट

बनारस की टमाटर चाट खाने के लिए तो दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में इसको भी अनंत अंबानी की शादी में परोसा जाएगा। इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है। इसे बनाने के लिए टमाटर को आलू के साथ मैश किया जाता है। इसके बाद तमाम मसाले डाले जाते हैं, जो इसके स्वाद कई कई गुना बढ़ा देते हैं। 

Anant Ambani Wedding food menu From Tamatar ki Chaat to Madras Kaapi
अंबानी परिवार के मेहमान चखेंगे इन 4 अनोखी चाट का स्वाद - फोटो : instagram

चना कचौड़ी

ये बनारस की काफी खास चाट होती है। ये खाने में काफी तीखी भी होती है। आप अगर इसे घर पर तैयार करना चाहते हैं तो इसके लिए बस चने और टमाटर की सब्जी बनानी है और दाल की कचौड़ी में इसे डाल कर परोसना है। ये भी खाने में काफी अच्छी लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Ambani Wedding food menu From Tamatar ki Chaat to Madras Kaapi
अंबानी परिवार के मेहमान चखेंगे इन 4 अनोखी चाट का स्वाद - फोटो : instagram

पालक पत्ता चाट

पालक पत्ता चाट काफी कुरकुरी लगती है। खाने में लोगों को काफी पसंद आती है। आप चाहें तो घर पर आसानी से पालक पत्ता चाट बना सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले पालक के कुरकुरे पकौड़े तैयार करने हैं। इसके बाद आप इसपर अपनी पसंद के हिसाब से ही टॉपिंग्स एड कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Anant Ambani Wedding food menu From Tamatar ki Chaat to Madras Kaapi
अंबानी परिवार के मेहमान चखेंगे इन 4 अनोखी चाट का स्वाद - फोटो : instagram

आलू टिक्की 

भारत की हर गली-मोहल्ले में आपको आलू टिक्की बिकती दिख जाएगी, लेकिन बनारस की आलू टिक्की लोगों में काफी चर्चित है। ऐसे में अनंत अंबानी की शादी में भी इसे परोसा जाएगा। बारिश के मौसम में आप भी इसे तैयार करके अपने घरवालों को परोस सकती है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed