फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blue Lagoon Recipe: कैफे जैसी ब्लू लगून ड्रिंक बनाएं घर पर, पीकर गर्मी से मिलेगी राहत

Thu, 11 Jul 2024 08:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 11 Jul 2024 08:52 AM IST
सार

अगर आप घर पर ही ब्लू लगून मॉकटेल तैयार करना चाहते हैं, तो हम इस लेख में आपको इसकी आसान रेसिपी बताएंगे। 

विज्ञापन
Blue Lagoon mocktail Recipe in hindi
ब्लू लगून मॉकटेल - फोटो : instagram

Blue Lagoon Recipe: अक्सर ऐसा होता है कि जब हम किसी क्लब या किसी पार्टी में जाते हैं, तो वहां का खाना-पीना हमारे दिल को छू जाता है। हर तरह के पकवान तो घर पर बनाए जा सकते हैं, लेकिन परेशानी आती है पेय पदार्थ बनाने में।



दरअसल, जो लोग एल्कोहल का सेवन नहीं करते हैं, वो ज्यादातर पार्टियों में मॉकटेल लेना पसंद करते हैं। मॉकटेल को बिना एल्कोहल के तैयार किया जाता है। इसका स्वाद काफी तरोताजा करने वाला होता है। यही वजह है कि आज आज हं आपको एक मॉकटेल की रेसिपी बताएंगे।

हम बात कर रहे हैं ब्लू लगून की, इसका स्वाद बाकी ड्रिंक्स से काफी अलग होता है। अगर आप घर पर ही ब्लू लगून मॉकटेल तैयार करना चाहते हैं, तो चलिए बिना देर करते हुए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। ताकि आप भी गर्मी के इस मौसम में ही घर पर स्वादिष्ट ड्रिंक बनाकर खुद को तरोताजा कर पाएं। 

Blue Lagoon mocktail Recipe in hindi
ब्लू लगून मॉकटेल - फोटो : instagram
ब्लू लगून ड्रिंक बनाने का सामान 
  • 60 मिली ब्लू लगून सीरप
  • 60 मिली नींबू का रस 
  • 100-150 मिली स्प्राइट 
  • आइस क्यूब
  • नींबू की स्लाइस 
  • चेरी
Blue Lagoon mocktail Recipe in hindi
ब्लू लगून मॉकटेल - फोटो : instagram

विधि

घर पर क्लब जैसी ब्लू लगून ड्रिंक अगर आप बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक बड़े स्टील के गिलास में आइस क्यूब भरें। अब इसमें ब्लू लगून सीरप और नींबू का रस डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें ताकि नींबू का रस ब्लू लगून सीरप में मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Blue Lagoon mocktail Recipe in hindi
ब्लू लगून मॉकटेल - फोटो : instagram

 इसके बाद इसी गिलास में स्प्राइट कोल्ड ड्रिंक डालें। ध्यान रखें कि गिलास में कोल्ड ड्रिंक को धीरे-धीरे डालें ताकि गिलास भर जाए और सामग्री अच्छे से मिल जाए। अब कोल्ड ड्रिंक को गिलास में भरने के बाद इसे स्पून की मदद से एक बार मिक्स करें। ताकि कोल्ड ड्रिंक में सभी चीजें अच्छे से घुल जाएं।

विज्ञापन
Blue Lagoon mocktail Recipe in hindi
ब्लू लगून मॉकटेल - फोटो : instagram
सबसे आखिर इसे एक खूबसूरत कांच के गिलास में निकालें और इसमें आइस क्यूब डालें। इसके बाद बस  गिलास को नींबू के स्लाइस और चेरी से गार्निश करें। अब आपका बिना अल्कोहल वाला ब्लू लगून मॉकटेल तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा परोसें और आनंद लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed