फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amla Chutney Recipe: इस आसान विधि से तैयार करें आंवले की चटनी, हर पकवान का बढ़ा देगी जायका

Wed, 04 Dec 2024 05:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 04 Dec 2024 05:01 PM IST
सार

आंवले में पाए जाने वाले तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आप इसका सेवन चटनी के रूप में भी कर सकते हैं। यहां हम आपको आंवले की चटनी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Amla Chutney Recipe in hindi how to make amla Chutney
इस आसान विधि से तैयार करें आंवले की चटनी - फोटो : instagram

Amla Chutney Recipe: सर्दियों के मौसम में बाजार में आंवले की भरमार दिखाई देती है। आंवले में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है, जोकि शरीर के अंगों के साथ-साथ बालों और त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक रहते हैं। इसके सेवन से बालों की रुकी हुई ग्रोथ दोबारा से शुरू हो जाती है। यही वजह है कि लोग आंवले का सेवन कई प्रकार से करते हैं।



बहुत से लोग इसी मौसम में आंवले का मुरब्बा बनाकर सालभर के लिए स्टोर कर लेते हैं, तो वहीं बहुत से लोग इसकी कैंडी बना लेते हैं। यदि आपको कैंडी और मुरब्बा नहीं बनाना आता है तो आप इसकी मदद से चटनी तैयार कर सकते हैं। आंवले की चटनी बनाना काफी आसान है। इसे साधारण धनिये की चटनी की तरह ही बनाया जाता है। बहुत से लोगों को इसे बनाने का तरीका नहीं पता रहता है। ऐसे में हम आपको यहां साधारण तरीके से आंवले की चटनी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 

Amla Chutney Recipe in hindi how to make amla Chutney
आंवले की चटनी बनाने का सामान - फोटो : instagram
आंवले की चटनी बनाने का सामान
  • करीब 6-7 आंवले
  • धनिया पत्ती 
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  •  अदरक 
  •  नमक 
  •  1/2 छोटा चम्मच हींग
Amla Chutney Recipe in hindi how to make amla Chutney
विधि - फोटो : Instagram

विधि

आंवले की चटनी बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को अच्छे से धोकर इसे काट लें। काटने के बाद इसका बीज निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amla Chutney Recipe in hindi how to make amla Chutney
आंवले की चटनी - फोटो : instagram

इसके बाद आंवले के टुकड़ों को हलके पानी में उबाल लें ताकि वे नरम हो जाएं। उबले हुए आंवले को छानकर ठंडा होने दें।

विज्ञापन
Amla Chutney Recipe in hindi how to make amla Chutney
आंवले की चटनी - फोटो : instagram

अब आंवला, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हींग, नमक को मिक्सी में डालें। इन सारी चीजों को अच्छे से पीस लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed