फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amla Candy Recipe: आंवला कैंडी बनाने का सबसे आसान तरीका, बच्चों से लेकर बड़ों के लिए भी है फायदेमंद

Sun, 10 Nov 2024 11:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 10 Nov 2024 11:44 AM IST
सार

अगर आप आंवला कच्चा नहीं खा पाते हैं तो आंवला कैंडी बनाकर भी इसके फायदे ले सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। 

विज्ञापन
Amla Candy Recipe in hindi how to make Amla Candy at home
आंवला कैंडी बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : Adobe stock
How To Make Amla Candy at Home: सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही बाजार में काफी ज्यादा मात्रा में आंवला आने लगता है। आंवला में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनके सेवन से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं।


आंवले के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है। ऐसे में डॉक्टर भी इसके सेवन की सलाह बच्चे से लेकर बड़ों तक को देते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की वजह से ही इसका उपयोग कई प्रकार की दवाई बनाने में होता है।

लोग इसका सेवन दवाइयों के साथ साथ कई प्रकार से करते हैं। बहुत से लोग आंवले का आचार बना लेते हैं, तो कई लोग मुरब्बा। आप चाहें तो इसकी कैंडी बनाकर रख सकते हैं। आंवला की कैंडी बनाना काफी आसान है। इसके सेवन से आपके शरीर को काफी फायदा मिलेगा। तो चलिए आपको भी आसान विधि से आंवला कैंडी बनाना बताते हैं। 
Amla Candy Recipe in hindi how to make Amla Candy at home
आंवला कैंडी बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : Adobe stock

कैंडी बनाने का सामान

- आंवला – 500 ग्राम
- चीनी – 300 ग्राम 
- पानी – 1 कप
- नमक – ½ छोटा चम्मच
- काला नमक – 1 छोटा चम्मच 
- अजवाइन (सौंठ) – ½ छोटा चम्मच 
- हींग – 1 चुटकी
- काली मिर्च – ½ छोटा चम्मच
- नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
- हल्दी – ½ छोटा चम्मच
- चीनी का शक्कर सीरप

Amla Candy Recipe in hindi how to make Amla Candy at home
आंवला कैंडी बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : Instagram

विधि:

आंवला कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले आंवला को अच्छे से धोकर, बीज निकालकर काट लें। इसके बाद एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें आंवला डाल दें। अब इसे 5-10 मिनट तक उबालें। फिर आंवला निकाल कर ठंडा कर लें। अब एक कढ़ाई में 1 कप पानी और चीनी डालकर उबालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amla Candy Recipe in hindi how to make Amla Candy at home
आंवला कैंडी बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : Instagram
चीनी पूरी तरह से घुल जाए और चाशनी तैयार हो जाए, तब उसमें हींग, अजवाइन, काली मिर्च, हल्दी, और नमक डालें। इस चाशनी को 5-7 मिनट तक उबालें ताकि चाशनी गाढ़ी हो जाए। चाशनी का तापमान थोड़ा ठंडा हो जाए, तो उसमें नींबू का रस डालें।
विज्ञापन
Amla Candy Recipe in hindi how to make Amla Candy at home
आंवला कैंडी बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : Instagram

उबले हुए आंवले को चाशनी में डालकर अच्छे से मिला लें। 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि आंवला चाशनी को सोख सके और स्वाद भर जाए। अब आंवला कैंडी को निकालकर अच्छे से सूखने के लिए किसी प्लेट या ट्रे पर रख दें। इसे धूप में 1-2 दिन तक सूखने के लिए छोड़ दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed