फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooking Tips: खाने में ज्यादा हो गई है मिर्च तो अपनाएं ये तरीके, सही हो जाएगा स्वाद

Sun, 10 Nov 2024 08:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 10 Nov 2024 08:44 AM IST
सार

अगर खाने में लाल मिर्च ज्यादा हो गई है तो आप कुछ टिप्स फॉलो करके इसे कम कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Cooking Tips in hindi tips for reduce spiceness from food simple tips
खाने में ज्यादा हो गई है मिर्च तो अपनाएं ये तरीके - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय खाना पूरे विश्व में काफी फेमस है। दूर के देशों से लोग आकर यहां का खाना खाते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि भारत में सबसे ज्यादा चटाकेदार खाना मिलता है। लोग यहां रोजाना के खाने में तीखा और मजेदार भोजन खाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा तीखा खाना बनाने के चक्कर में लोग गलती से ज्यादा मिर्च डाल देते हैं।



अगर हरी मिर्च ज्यादा डल जाए तो इसका तीखापन परेशानी नहीं देता, लेकिन अगर लाल मिर्च खाने में ज्यादा डल जाए तो ये मुश्किल बढ़ा देती है। लाल मिर्च ज्यादा डलने के बाद लोग उस खाने को फेंकना ही पसंद करते हैं। अगर आपके साथ भी अक्सर इस तरह की परेशानी हो जाती है तो हम आपको इस तीखेपन को कम करने के लिए कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। कुछ चीजों के इस्तेमाल से आप इस तीखेपन को कम कर सकते हैं। 

Cooking Tips in hindi tips for reduce spiceness from food simple tips
खाने में ज्यादा हो गई है मिर्च तो अपनाएं ये तरीके - फोटो : Pixabay

सब्जी में मिलाएं टमाटर पेस्ट

कई बार गलती से सब्जी में लाल मिर्च ज्यादा हो जाती है। ऐसे में आप तत्काल टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक पैन में हल्का का तेल गर्म करना है और उसमें टमाटर के पेस्ट को सही से भूनना हैं। जब ये सही से भुन जाए तो इसमें सब्जी डाल दें। इससे मिर्च का स्वाद कम हो जाएगा। 

Cooking Tips in hindi tips for reduce spiceness from food simple tips
खाने में ज्यादा हो गई है मिर्च तो अपनाएं ये तरीके - फोटो : Istock


देसी घी

हर घर में देसी घी तो पाया ही जाता है। ऐसे में अगर आपकी सब्जी में लाल मिर्च ज्यादा हो गई है तो देसी घी डालकर आप उसका स्वाद सही कर सकती हैं। देसी घी से मिर्च का तीखापन कम हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cooking Tips in hindi tips for reduce spiceness from food simple tips
खाने में ज्यादा हो गई है मिर्च तो अपनाएं ये तरीके


मलाई

हर भारतीय घर के फ्रिज में आपको मलाई रखी तो मिल ही जाएगी। ऐसे में अगर आपकी सब्जी ज्यादा तीखी हो गई है, तो इसमें मलाई डालकर हल्का कुक कर लें। इससे सब्जी का तीखापन कम हो जाएगा। 

विज्ञापन
Cooking Tips in hindi tips for reduce spiceness from food simple tips
खाने में ज्यादा हो गई है मिर्च तो अपनाएं ये तरीके - फोटो : social media


मैदा

सब्जी में तीन से चार चम्मच मैदा मिलाकर आप इसके तीखेपन को दूर कर सकते हैं। अगर सब्जी में पानी ज्यादा हो गया है, तब भी आप मैदा डालकर उसे सही कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed