फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ फायदा नहीं करता एलोवेरा, इन लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है इसका सेवन

Mon, 27 Aug 2018 10:09 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Aloe Vera side effects you should know
aloe vera
एलोवेरा खाने के फायदे आपने बहुत सुने होंगे और हो सकता है आप खाते भी होंगे। इसे स्किन पर लगाने से लेकर इसके जूस को पीने से होने वाले सभी फायदों से भी आप अच्छे से वाकिफ होंगे, पर क्या आप इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जानते है? हैरान मत होइए, यह सच है कि जिस एलोवेरा को आप बहुत सारी परेशानियों का रामबाण मानते हैं वह नुकसान भी पहुंचा सकता है। एलोवेरा में मौजूद लैक्सेटिव के कारण आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उन परेशानियों के बारे में...
Aloe Vera side effects you should know
skin rash
स्किन पर करता है बुरा असर
एलोवेरा बहुत सारे लोगों की स्किन के लिए वरदान की तरह काम करता है, पर यह भी सच है कि इसका ज्यादा इस्तेमाल आपको परेशानी में भी डाल सकता है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपकी स्किन पर रैशेज, खुजली और रेडनेस हो सकती है।
Aloe Vera side effects you should know
high blood sugar
ब्लड शुगर 
एलोवेरा का रोजाना सेवन आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। हाई बीपी से परेशान लोगों के लिए इसका सेवन अच्छा है, लेकिन लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह परेशानी की वजह बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aloe Vera side effects you should know
weakness
कमजोरी 
जिन लोगों को दिल से संबंधित कोई परेशानी हो उन्हें एलोवेरा के सेवन से बचना चाहिए। रोजाना इसके सेवन से अनियमित दिल की धड़कन और कमजोरी हो सकती है।
विज्ञापन
Aloe Vera side effects you should know
stomach pain
IBS (इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम)
अगर आपको कब्ज या बाउल मूवमेंट की शिकायत है तो एलोवेरा जूस को अवॉइड करें, क्योंकि एलोवेरा जूस में मौजूद लैक्सेटिव आपकी IBS कि शिकायत को और बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से आपको डायरिया, पेट दर्द और लूज मोशन की शिकायत भी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed