{"_id":"5b81381a42c79246730f53c4","slug":"aloe-vera-side-effects-you-should-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ फायदा नहीं करता एलोवेरा, इन लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है इसका सेवन","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
सिर्फ फायदा नहीं करता एलोवेरा, इन लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है इसका सेवन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
aloe vera
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलोवेरा खाने के फायदे आपने बहुत सुने होंगे और हो सकता है आप खाते भी होंगे। इसे स्किन पर लगाने से लेकर इसके जूस को पीने से होने वाले सभी फायदों से भी आप अच्छे से वाकिफ होंगे, पर क्या आप इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जानते है? हैरान मत होइए, यह सच है कि जिस एलोवेरा को आप बहुत सारी परेशानियों का रामबाण मानते हैं वह नुकसान भी पहुंचा सकता है। एलोवेरा में मौजूद लैक्सेटिव के कारण आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उन परेशानियों के बारे में...
skin rash
स्किन पर करता है बुरा असर
एलोवेरा बहुत सारे लोगों की स्किन के लिए वरदान की तरह काम करता है, पर यह भी सच है कि इसका ज्यादा इस्तेमाल आपको परेशानी में भी डाल सकता है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपकी स्किन पर रैशेज, खुजली और रेडनेस हो सकती है।

high blood sugar
ब्लड शुगर
एलोवेरा का रोजाना सेवन आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। हाई बीपी से परेशान लोगों के लिए इसका सेवन अच्छा है, लेकिन लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह परेशानी की वजह बन सकता है।
एलोवेरा का रोजाना सेवन आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। हाई बीपी से परेशान लोगों के लिए इसका सेवन अच्छा है, लेकिन लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह परेशानी की वजह बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
weakness
कमजोरी
जिन लोगों को दिल से संबंधित कोई परेशानी हो उन्हें एलोवेरा के सेवन से बचना चाहिए। रोजाना इसके सेवन से अनियमित दिल की धड़कन और कमजोरी हो सकती है।
जिन लोगों को दिल से संबंधित कोई परेशानी हो उन्हें एलोवेरा के सेवन से बचना चाहिए। रोजाना इसके सेवन से अनियमित दिल की धड़कन और कमजोरी हो सकती है।
विज्ञापन
stomach pain
IBS (इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम)
अगर आपको कब्ज या बाउल मूवमेंट की शिकायत है तो एलोवेरा जूस को अवॉइड करें, क्योंकि एलोवेरा जूस में मौजूद लैक्सेटिव आपकी IBS कि शिकायत को और बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से आपको डायरिया, पेट दर्द और लूज मोशन की शिकायत भी हो सकती है।