फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोजाना 20 ग्राम इस ड्राइफ्रूट को खाना मतलब, हर बीमारी को दूर से नमस्ते

Fri, 08 Dec 2017 10:20 AM IST
ऊर्जा डेस्क/ अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क/ अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
A handful of nuts can cure you from many diseases
यदि आप प्रतिदिन 20 ग्राम यानी मुट्ठी भर नट्स खाते हैं, तो हृदय रोग के होने का खतरा लगभग 40 फीसदी, कैंसर 15 फीसदी और समय से पहले मौत के खतरे को 22 फीसदी तक कम कर सकता है। इससे सांस संबंधी बीमारी के कारण होने वाली मौत का खतरा भी आधा रह जाता है। जिन्हें मधुमेह की समस्या है, उन्हें भी नट्स के सेवन से 40 फीसदी तक लाभ मिलता है। 


पढ़ें-डायबिटीज दूर करने के लिए अब दवाईयां नहीं इस सब्जी की चाय पीजिए, तुरंत मिलेगी राहत
 
A handful of nuts can cure you from many diseases
यह शोध इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन एंड द नॉर्वेगियन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलॉजी के शोधार्थियों द्वारा किया गया था। शोधार्थियों के इस दल ने दुनिया भर से प्रकाशित 29 शोधों का विश्लेषण किया, जिसमें आठ लाख से भी अधिक प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। इनमें हृदय रोग से पीड़ित 12 हजार से भी अधिक लोग, नौ हजार स्ट्रोक के मामले, 18 हजार हृदय रोग और कैंसर से पीड़ित आदि लोगों को शामिल किया गया था। 
A handful of nuts can cure you from many diseases
शोधार्थियों ने पाया कि इनमें से अधिकतर लोगों में इन खतरनाक बीमारियों के होने का खतरा नट्स का सेवन न करने के कारण भी था। नट्स जैसे- अखरोट, बादाम और मूंगफली आदि में फाइबर, मैग्नीशियम और पॉलीअनसैचुरेटेड वसा उच्च मात्रा में मौजूद होता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व हृदय रोग के खतरे को कम करने और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बरकरार रखने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
A handful of nuts can cure you from many diseases
विशेष रूप से अखरोट, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होता है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और संभवतः कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं। नट्स में फाइबर और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इनका सेवन करने से मोटापे आदि का खतरा कम रहता है। सर्दी हो या गर्मी काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं। 20 ग्राम नट्स खाने से 20 फीसदी कोरोनरी हार्ट डिजीज को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
A handful of nuts can cure you from many diseases
1- 20 ग्राम (करीब मुट्ठीभर) नट्स खाने से हृदय संबंधी रोग, कैंसर, मधुमेह आदि का खतरा आपसे कोसों दूर रह सकता है।
2- 158 मिग्रा मैग्नी‌शियम 100 ग्राम अखरोट में पाया जाता है और प्रोटीन की मात्रा करीब 15 ग्राम होती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed