फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज दूर करने के लिए अब दवाईयां नहीं इस सब्जी की चाय पीजिए, तुरंत मिलेगी राहत

Thu, 07 Dec 2017 09:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 07 Dec 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
You will get amazed by knowing the magical health benefits of onion tea
आपने आज तक कई तरह की चाय और उससे होने वाले फायदों के बारे में लोगों से सुना होगा पर क्या आपने कभी प्याज की चाय पी है...अगर नहीं तो आज ही ट्राई करें।  ये चाय न सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है बल्कि पेट को भी दुरुस्त रखने का भी एक रामबाण इलाज है। आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने का तरीका। 


पढ़ें- खाली पेट घी खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, मोटापा भी होगा छूमंतर
 
You will get amazed by knowing the magical health benefits of onion tea

सेहत ही नहीं खूबसूरती निखारने के लिए भी लोग प्याज का इस्तेमाल करते हैं। प्‍याज खाने से कब्‍ज की समस्‍या, कोलेस्ट्रॉल, एनीमिया से तो राहत मिलती ही है पर क्या आप जानते हैं कि इसकी चाय पीने से शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है। इसकी चाय बनाने के लिए प्‍याज गहरे बैंगनी रंग के ही होने चाहिए क्योंकि सफेद रंग की प्‍याज का कोई असर नहीं पड़ता। 

You will get amazed by knowing the magical health benefits of onion tea
चाय बनाने का तरीका-
प्याज की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक प्याज को अच्छी तरह से धो कर बारीक काट लें।
-प्याज काटने के बाद इसे 10 मिनट तक कटा हुआ छोड़ दें।
-इसके बाद एक बर्तन में पानी गरम कर लें। ध्यान रखें कि पानी गरम करना है पर उबालना नहीं है। फिर गरम पानी में कटी प्‍याज डालकर 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। -आपकी प्याज की चाय बनकर तैयार है। इसे छानकर पी लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
You will get amazed by knowing the magical health benefits of onion tea
लाभ-

-प्याज की चाय पीने से धमनियों में रक्त का थक्का नहीं बनता। जिसकी वजह से व्यक्ति हाइपरटेंशन के खतरे से दूर रहता है।
-प्याज की चाय पीने से अनिद्रा की बीमारी से काफी हद तक राहत मिलती है।
- प्‍याज में काफी ज्‍यादा फाइबर होता है जो कि कोलोन को साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर आंत से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैॆं।
-एक अध्ययन के अनुसार प्याज ग्लूकोज प्रतिक्रिया को बेहतर करके इन्सुलिन रेजिटेंट को बढ़ाकर टाइप-2 डायबिटीज में राहत दिलाने में मदद करता है। प्‍याज की चाय फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करती है।
-इन दिनों मौसम बदलने की वजह से लोंगो को सर्दी जुखाम काफी हो रहा है। प्याज में विटामिन सी के अलावा ऐसे कई औषधिय गुण हैं जो बाहरी सक्रंमण को दूर कर सर्दी-जुकाम से भी बचाते हैं।


नोट- इस चाय का सेवन प्रेगनेंट महिलाओं और दूध पिलानेवाली माताओं को नहीं करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed