फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में मोटापे से घबराए नहीं, ये 6 चीजें वजन कम करने में हैं मददगार

Tue, 15 Nov 2016 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Nov 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
6 best food to lose weight in winters
- फोटो : getty images
सर्दियों की शुरुआत हो चुकी हैं। इस मौसम में लोगों को काफी भूख लगती है। कुछ लोग इस डर से ज्यादा नहीं खाते क्योंकि उन्हें लगता है कि वह मोटे हो जाएंगे। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो घबराइए नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो खाने में तो स्वादिष्ट हैं ही, साथ ही आपका वजन भी नहीं बढ़ाएंगी।


 
6 best food to lose weight in winters
दलिया - फोटो : getty images
दलिया-
सर्दियों के मौसम में आप नाश्ते में दलिया खा सकते हैं। दलिया खाने में भी स्वादिष्ट होता है और बनाने में भी आसान होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसे खाने से शरीर में फुर्ती भी बनी रहती है और आपका वजन भी नहीं बढ़ता।

 
6 best food to lose weight in winters
- फोटो : Getty Images
शहद-
शहद को आयुर्वेद में अमृत कहा गया है। वैसे तो शहद हर मौसम में फायदेमंद रहता है, लेकिन सर्दियों में इसका खास महत्व है। शहद में शर्करा पाई जाती है जो हमारे दिमाग को शांत बनाए रखती है। शहद में सबसे ज्यादा विटामिन पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, बी3, बी4, बी5, बी6 बी12 विटामिन सी, विटामिन एच और विटामिन के पाया जाता है। इसके अलावा भी इसमें आयोडीन, आयरन, तांबा, मैगनीज, पोटेशियम प्रोटीन, एमिनो एसिड तत्व पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
6 best food to lose weight in winters
- फोटो : getty images
अमरूद-
सर्दियां यानी फलों का मौसम। सर्दियां आते ही फलों का मौसम भी शुरू हो जाता है। इनमें से एक है अमरूद। ये फल ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। इसमें संतरे से पांच गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही बीजों में फाइबर पाया जाता है, जो आपके लिए फायदेमंद है। इस खाने से भी आप स्लिम एंड फिट रह सकते हैं।
विज्ञापन
6 best food to lose weight in winters
- फोटो : getty images
डार्क चॉकलेट-
चॉकलेट ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। लेकिन जो लोग मोटापे से परेशान हैं इसे खाने से डरते हैं, उन्हें लगता है कि अगर वे चॉकलेट खाएंगे तो और वजन बढ़ जाएगा। लेकिन हम आपको बता दें कि अगर आप डार्क चॉकलेट खाते हैं तो ये मोटापा नहीं बढ़ाएंगी। यदि मीठा खाने का मन करे तो नियमित मात्रा में आप इसे खा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed