फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pickles Recipes: गर्मियों में बनाए इन पांच तरह के अचार, आसानी से हो जाएंगे तैयार

Sat, 14 Jun 2025 12:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 14 Jun 2025 12:52 PM IST
सार

5 Types Of Pickles Recipes For Summer: अचार को समय समय पर धूप में रखना न भूलें। जरूरत महसूस हो तो बीच-बीच में अचार में थोड़ा और तेल डालते रहें। इस लेख में गर्मियों में बनने वाले पांच तरह के स्वादिष्ट अचार की आसान रेसिपी बचाई जा रही है।

विज्ञापन
5 Types Of Pickles Recipes For Summer Season Achaar kaise bnayen in hindi
घर पर बनाएं अचार - फोटो : Adobe

5 Types Of Pickles Recipes For Summer : अचार खाने का स्वाद दोगुना कर देता है। सर्दी हो या गर्मी अचार हर मौसम में खाया जाता है। गर्मियां अपने साथ सिर्फ आम, तरबूज और खीरे का मौसम नहीं लातीं बल्कि अचार बनाने का भी यह सबसे अच्छा समय होता है। अचार बनाने के लिए सबसे जरूरी सामग्रियों में एक धूप भी है। धूप, कम नमी और मौसमी फलों व सब्जियों की भरमार के कारण गर्मियों में अचार बनाना सबसे उपयुक्त समय हो सकताा है। इस मौसम में अचार को जल्दी और लंबे समय तक टिकाऊ बनाने में मदद मिलती है।



हालांकि अगर आप चाहते हैं कि आपका अचार लंबे समय तक खराब न हो तो कुछ बातों का ध्यान रखें। अचार को सूखे बर्तन में साफ सुथरे हाथ से रखें। अचार को समय समय पर धूप में रखना न भूलें। जरूरत महसूस हो तो बीच-बीच में अचार में थोड़ा और तेल डालते रहें। इस लेख में गर्मियों में बनने वाले पांच तरह के स्वादिष्ट अचार की आसान रेसिपी बचाई जा रही है। 

5 Types Of Pickles Recipes For Summer Season Achaar kaise bnayen in hindi
नींबू का अचार - फोटो : instagram

नींबू का अचार

गर्मियों में नींबू का अचार बनाया जा सकता है। नींबू का अचार बनाने में अधिक सामग्री की जरूरत नहीं होती है। मुख्य सामग्री नींबू के अलावा नमक और हल्दी चाहिए। नींबू के अचार बनाने के लिए जरूरी सामग्री और विधि नोट कर लें।
 
सामग्री

  • एक किलो पतले छिलके वाले नींबू
  • 250 ग्राम नमक
  • दो चम्मच हल्दी
  • एक चम्मच काला नमक
  • दो चम्मच सौंफ और मेथी पाउडर


नींबू का अचार बनाने की विधि

नींबू को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। उसमें नमक, हल्दी, मसाले मिलाकर कांच के बर्तन में भरें। हर दिन धूप में रखें। 15 से 20 दिन में खट्टा और मसालेदार नींबू अचार तैयार हो जाएगा।

 

5 Types Of Pickles Recipes For Summer Season Achaar kaise bnayen in hindi
Mango Pickle Recipe - फोटो : instagram

कच्चे आम का अचार

आम गर्मियों का मौसमी फल है। सबसे ज्यादा आम की ही बहार बाजारों में देखने को मिलती है और आम का अचार गर्मियों में ही बनाया जा सकता है। आम का अचार बनाने के लिए सामग्री और विधि को लिख लें।

सामग्री

  • एक किलो कच्चे आम
  • 100 ग्राम सौंफ
  • 100 ग्राम मेथी दाना
  • एक चम्मच हल्दी
  • एक चम्मच लाल मिर्च
  • 200 मिली सरसों का तेल
  • नमक स्वादानुसार


आम के अचार की विधि

आम को अच्छे से धोकर टुकड़ों में काट लें। इसका छिलका उतारने की जरूरत नहीं है। अब कटे हुए आम में मसाले और नमक मिक्स करें। तेल को गर्म करके ठंडा कर लें और आम में डाल दें। साफ बर्तन या जार में भरें और धूप में 10 दिन रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Types Of Pickles Recipes For Summer Season Achaar kaise bnayen in hindi
करौंदा लहसुन का अचार - फोटो : Instagram

करौंदा-लहसुन अचार 

आप घर पर करौंदा और लहसुन का अचार पर आसानी से बना सकते हैं। इसे तैयार होने में वक्त भी कम लगता है। करौंदे और लहसुन का अचार बनाने के लिए आपको कुछ गिनी चुनी सामग्री चाहिए, जैसे 

500 ग्राम करौंदा
100 ग्राम लहसुन की कलियां
एक चम्मच मेथी दाना, हल्दी
आधा कप सरसों का तेल

करौंदा-लहसुन का अचार बनाने की विधि

करौंदा और लहसुन का  अचार बनाने के लिए दोनों को साफ करके इन में मसाले डालें। ऊपर से तेल डालकर चार से पांच दिन धू में रख दें। यह अचार खट्टा- तीखा और यूनिक स्वाद देता है।

विज्ञापन
5 Types Of Pickles Recipes For Summer Season Achaar kaise bnayen in hindi
हरी मिर्च का अचार - फोटो : instagram

हरी मिर्च का अचार

बहुत से लोगों को हरी मिर्च का अचार काफी पसंद होता है लेकिन बाजार वाले मिर्च के अचार में खट्टास और कड़वाहट दोनों ही प्राकृतिक नहीं होती है। इसलिए घर पर हरी मिर्च का अचार कम सामग्री और कम वक्त में आसानी से बना सकते हैं। 

सामग्री

  • 250 ग्राम मोटी हरी मिर्च
  • दो चम्मच राई और सौंफ
  • एक चम्मच आमचूर पाउडर
  • आधा कप सरसों का तेल
  • नमक, हल्दी


मिर्च का अचार कैसे बनाएं ?

अचार बनाने के लिए ताजी हरी मिर्च को धोकर अच्छे से पानी सुखा लें। उसके बाद मिर्च को बीच में से चीरा लगा लें। अब सभी मसाले कटी हुई मिर्च में भरे। ऊपर से तेल में डालकर मिक्स करें। मिर्च के अचार को एक हफ्ते धूप में रखने के बाद मिर्च नरम हो जाएगी और अचार तैयार हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed