फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Recipes Ideas For Father’s Day: इस फादर्स डे पापा को दें प्यार भरा हेल्दी सरप्राइज, बनाएं ये खास पकवान

Fri, 13 Jun 2025 11:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 13 Jun 2025 11:37 AM IST
सार

Healthy Recipes Ideas For Father’s Day: यदि फादर्स डे के दिन आप अपने पापा को कुछ हेल्दी खिलाना चाहते हैं तो यहां कुछ हेल्दी पकवानों की लिस्ट दी गई है। 

विज्ञापन
Celebrate Father’s Day with Homemade Recipes Healthy Recipes Ideas For Father’s Day
इस फादर्स डे पापा को दें प्यार भरा हेल्दी सरप्राइज - फोटो : Adobe stock
Healthy Recipes Ideas For Father’s Day: हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है, इसी हिसाब से इस साल 15 जून को ये खास दिन सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन लोग अपने पापा को उनके सबसे खास होने का एहसास कराते हैं। यदि आप सालभर अपने पापा के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं, तो इस दिन को ऐसे ही न जानें दें। आप इस दिन अपने पापा के लिए कुछ खास कर सकते हैं।


आप चाहें तो इस दिन उन्हें केक की जगह कुछ हेल्दी पकाकर खिला सकते हैं। यहां हम आपको कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना भी आसान है और जिसे खाकर आपके पिता जी भी खुश हो जाएंगे। 
Celebrate Father’s Day with Homemade Recipes Healthy Recipes Ideas For Father’s Day
वेजिटेबल चीला - फोटो : instagram
वेजिटेबल चीला

सुबह के समय वेजिटेबल चीला मिल जाते तो पेट के साथ-साथ मन भी खुश हो जाता है। फाइबर से भरपूर, लो-कैलोरी वेजिटेबल चीजा खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। इसे आप हरी धनिया की चटनी के साथ पापा को परोसें। इसे बनाते समय इसमें वही सब्जियां डालें, जिसे खाना आपके पापा जी को पसंद हो। 

 
Celebrate Father’s Day with Homemade Recipes Healthy Recipes Ideas For Father’s Day
ब्राउन राइस पुलाव - फोटो : instagram
ब्राउन राइस पुलाव

यदि आपके पिता जी को चावल खाना पसंद है तो उनके लिए पुलाव तैयार करें। इसके लिए सबसे व्हाइट की जगह ब्राउन राइस से पुलाव तैयार करें। ब्राउन राइस का पुलाव बनाने को हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ब्राउन राइस में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इसमें ढेर सारी सब्जियां डालकर इसे पौष्टिक बनाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrate Father’s Day with Homemade Recipes Healthy Recipes Ideas For Father’s Day
मल्टीग्रेन थेपला - फोटो : instagram
मल्टीग्रेन थेपला

यदि आप कुछ हल्का लेकिन हेल्दी लंच तैयार करना चाहते हैं तो गेहूं, ज्वार, बाजरा, रागी और मक्के के आटे को मिक्स करके पराठा तैयार करें। इससे बना थेपला एनर्जी और न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज और मसाले डाल सकते हैं। दही और अचार के साथ ये थेपला मजेदार लगेगा। 

 
विज्ञापन
Celebrate Father’s Day with Homemade Recipes Healthy Recipes Ideas For Father’s Day
ग्रिल्ड पनीर टिक्का - फोटो : Instagram
ग्रिल्ड पनीर टिक्का

शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे पनीर टिक्का खाने में पसंद न हो। ऐसे में अपने पिता जी के लिए स्वादिष्ट पनीर टिक्का तैयार करें। ध्यान रखें कि इसे आपको ग्रिल करना है, ताकि इसमें ज्यादा तेल या बटर का इस्तेमाल न हो।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed