लॉकडाउन के वजह से हम कई चीजों को घर पर ही करने की कोशिश कर रहे हैं। जिम बंद होने के कारण कई लोग घर पर ही एक्सरसाइज कर रहे हैं। लेकिन एक्सरसाइज की शुरुआत करने से मांसपेशियों में हल्का या गंभीर ऐंठन की समस्या हो जाती है। दरअसल, अचानक से कोई शारीरिक गतिविधि करने के कारण मांसपेशियों में लैक्टिक एसिड बनता है, जिससे ऐंठन होने लगती है। आमतौर पर शरीर की मांसपेशियों में ऑक्सीजन की कम आपूर्ति के कारण ऐंठन की समस्या होती है। अगर आपको भी मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या है, तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से ऐंठन का दर्द दूर हो जाएगा।
मांसपेशियों से ऐंठन की समस्या दूर करेंगे ये 5 फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sat, 23 May 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन