फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 सुपरफूड्स के सेवन से बढ़ेगी आपकी उम्र, कई बीमारी भी होगी दूर

Thu, 02 Jan 2020 09:44 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 02 Jan 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
4 most powerful anti aging super foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आपने कई ऐसे खाने के चीजों के बारे में सुना होगा जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होगा। क्या आपने कभी उम्र बढ़ाने वाले सुपरफूड्स के बारे में सुना है? आज हम आपको कुछ एंटी एजिंग फूड्स के फायदों के बारे में बताएंगे जो आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ लंबी उम्र देने में मदद करेगा। इन सुपरफूड्स के सेवन से स्किन भी हेल्दी रहती है और कई घतक बीमारियां भी दूर रहती हैं। सबलोगों की यह चाहत होती है कि वो स्वस्थ रहें और लंबी उम्र तक जिंदा रहें लेकिन इसके लिए क्या किया जाए ये बहुत कम लोगों को पता होता है। खानपान का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं एंटी एजिंग सुपरफूड्स के बारे में विस्तार से...

4 most powerful anti aging super foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

संतरा से बढ़ाएं इम्यूनिटी
ज्यादातर बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी काफी मायने रखती है। अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत है तो आप बीमार कम होंगे। साथ ही अगर बीमार हो जाते हैं तो जल्दी रिकवरी करने में आपको काफी फायदा मिलता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतरे का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। विटामिन सी युक्त फल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। एलर्जी से बचाव तथा त्वचा में कसाव लाने के लिए संतरा, मौसमी, नींबू आदि विटामिन सी के उत्तम स्रोत हैं। संतरे में बायोफ्लेवोनॉइड और लाइमोनीन भी पाया जाता है।

4 most powerful anti aging super foods
broccoli

कैंसर को दूर रखेगी ब्रोकली
ब्रोकली एक तरह की सुपरफूड्स है। ब्रोकली कई बीमारियों में फायदेमंद मानी जाती है। खासकर सबसे गंभीर बीमारी कैंसर में ब्रोकली का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्रोकली में बीटा कैरोटीन और आइसोथियोसायनेट नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस कारण ब्रोकोली कैंसर की रोकथाम में सहायक है और यह एंटीएजिंग फूड्स में शुमार की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 most powerful anti aging super foods
ग्रीन टी - फोटो : Pixabay

फायदेमंद चीज है ग्रीन टी
ग्रीन टी का कुछ लोग वजन को कंट्रोल करने के लिए या पेट की चर्बी घटाने के लिए सेवन करते हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। ग्रीन टी के सीमित सेवन से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ हो सकते हैं। ग्रीन टी के इस्तेमाल से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में भी फायदेमंद हो सकती है।

विज्ञापन
4 most powerful anti aging super foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

स्किन के लिए फायदेमंद है अंकुरित अनाज
अगर आप भी अपने आप को लंबे समय तक जवान और हेल्दी रखना चाहते हैं तो ये नेचुरल फूड्स आपको काफी फायदा पहुचा सकते हैं। इसमें अंकुरित अनाज रामबाण हैं। रोजाना अंकुरित अनाज के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाया जा सकता है। इससे कई प्रकार के रोगों से भी बचाव होता है। स्प्राउट के सेवन से त्वचा में कसाव आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed