सर्दी के मौसम में इस तरह का खानपान रखना चाहिए जिससे शरीर को गर्मी मिले। ऐसा करने से न केवल सेहत सही रहती है बल्कि दिल के मरीजों को भी राहत मिलती है। सर्दी के मौसम में सूप, ड्राई फ्रूट्स और हरी सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही अगर आपको मीठा पसंद है तो सर्दी में बहुत सारी मिठाईयां भी बना सकते हैं जो स्वादिष्ट भी होंगी और सेहतमंद भी। तो चलिए जानें ऐसी ही पांच मिठाईयां जिनको आप सर्दियों में बेझिझक खा सकते हैं।
{"_id":"5e17ff368ebc3e87c56ea8c0","slug":"4-delicious-sweets-that-keep-warm-your-body-in-winter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दी की ये स्वादिष्ट मिठाई जो सेहत रखेगी दुरुस्त और शरीर को गर्म","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
सर्दी की ये स्वादिष्ट मिठाई जो सेहत रखेगी दुरुस्त और शरीर को गर्म
Fri, 10 Jan 2020 10:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Trending Videos
- फोटो : social media
गाजर के लड्डू
सर्दियों में गाजर का हलवा तो सबने बनाया भी होगा और खाया भी होगा। तो इस बार हलवे की जगह पर गाजर के छोटे-छोटे लड्डू बना सकते हैं।
- फोटो : social media
मूंगफली की चिक्की
गुड़ और मूंगफली की चिक्की तो शायद ही कोई ऐसा हो जिसको नापसंद हो। सर्दियों के मौसम में गुड़ खाने से शरीर न केवल गर्म रहता है बल्कि मेटाबॉलिज्म सिस्टम भी ठीक रहता है। मकर संक्राति और लोहड़ी के समय ये मिठाई खाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिल के लड्डू
मकर संक्राति और लोहड़ी के समय तिल के लड्डू खूब बनाए और खाए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में तिल शरीर को फायदा पहुंचाता है और गर्म भी रखता है।
विज्ञापन
सोंठ और मेथी के लड्डू
सोंठ और मेथी के लड्डू एक पारंपरिक मिठाई है लेकिन इसके साथ ही ये दवा के रूप में भी खाया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं के लिए ये लड्डू बहुत फायदेमंद होता है।