फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हफ्ते भर में वजन कम करेंगे ये 4 फूड्स, घटेगी पेट की चर्बी हो जाएंगे स्लिम और ट्रिम

Sat, 21 Dec 2019 02:05 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 21 Dec 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
4 delicious foods that burn belly fat fast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेट की चर्बी के बढ़ने की वजह से आजकल ज्यादातर लोग मोटापे के शिकार हैं। इतना ही नहीं मोटापा आपको कई बीमारियां तो देता ही है साथ ही में आपकी सुंदरता को भी बिगाड़ देता है। पेट की चर्बी के वजह से  कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे ब्लड लिपिड से जुड़े रोग, सूजन, मधुमेह, इंसुलिन प्रतिरोध और हार्ट रोग का खतरा बढ़ जाता है। अपनी बढ़ी हुई चर्बी को छिपाने के लिए लोग वर्कआउट करने के बजाए ढीले-ढाले कपड़े पहनने लगते हैं। ऐसा करने से इतना तो तय है कि आपकी बढ़ी हुई चर्बी कम तो नहीं होगी बल्कि भविष्य में होने वाले समस्या को जन्म देती है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड के बारे में बताएंगे जो आपके पेट की चर्बी को घटाने में मददगार हैं। आइए जानते हैं इन फूड के बारे में विस्तार से...

4 delicious foods that burn belly fat fast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बादाम

बादाम में हाई फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है। ऐसे में बादाम खाने से आप बीच-बीच में लगने वाली भूख से छुटकारा पा सकते हैं। इतना ही नहीं बादाम आपको दिल संबंधी बीमारियों से भी दूर रखने में मददगार हो सकते हैं। कई बार भूख का एहसास होने पर हम ऐसे स्नैक्स खा लेते हैं जिससे हमारा फैट बढ़ जाता है। इन स्नैक्स के जगह आप रोस्टेड बादाम का सेवन कर सकते हैं।

4 delicious foods that burn belly fat fast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

खीरा

खीरा फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से आप बैली फैट को कम कर सकते हैं। खीरे में 96 प्रतिशत तक पानी ही होता है। साथ ही इसमें मिनरल्स, फाइबर और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। खीरा शरीर के अंदर विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में भी फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 delicious foods that burn belly fat fast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दालचीनी

पेट की चर्बी को कम करने में दालचीनी का इस्तेमाल बहुत ही मददगार हो सकता है। मोटापे को घटाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पीएं। चर्बी कम करने के साथ-साथ दालचीनी के कई और स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।

विज्ञापन
4 delicious foods that burn belly fat fast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बीन्स

बीन्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये आपको काफी समय तक हेवी फील करवाती है, जिस वजह से आप बाहर की चीजों को खाने से परहेज करते हैं। चर्बी घटाने के लिए आप अपने आहार में बीन्स को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा बीन्स के सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पाचन क्रिया भी ठीक रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed