फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2021: गर्भवती महिलाएं व्रत रखते समय जरूर बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकती हैं दिक्कतें

Thu, 09 Sep 2021 12:06 AM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 09 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
hartalika teej 2021 pregnant women must take these precautions while fasting
गर्भावस्था में व्रत के नियम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixaels

हरितालिका तीज के त्योहार का व्रत सुहागिनों के लिए काफी खास होता है। पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं यह व्रत रखती हैं।  मान्यताओं का अनुसार इस दिन माता पार्वती और शिव की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है और सुहाग को लंबी उम्र मिलती है। हरितालिका तीज के व्रत को लेकर कई प्रकार के नियम हैं जिनका पालन करना विशेष आवश्यक माना जाता है। पर अगर आप गर्भवती हैं तो इस व्रत के दौरान आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। गर्भावस्था के दौरान की गई गलती आपके लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।


धर्म विशेषज्ञ कहते हैं, व्रत और पूजन को लेकर कुछ स्थितियों में छूट दी जाती है, गर्भावस्था ऐसी ही एक स्थिति है। चूंकि हरितालिका तीज का व्रत निराहार रखने की परंपरा है पर ऐसा करना गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसीलिए आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि हरितालिका तीज के व्रत के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन बातों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है?

hartalika teej 2021 pregnant women must take these precautions while fasting
गर्भावस्था में न रहें निराहार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

निराहार व्रत न करें
विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्भवती महिलाओं को ज्यादा देर तक खाली पेट नहीं रहना चाहिए। ऐसे में निर्जला व्रत करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा समय तक भूखे पेट रहने से गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आप फलाहार व्रत कर सकती हैं। इसमें आप समय-समय पर फलों और व्रत वाले आहार का सेवन कर सकती हैं।

hartalika teej 2021 pregnant women must take these precautions while fasting
शरीर को रखें हाइड्रेटेड - फोटो : Pixabay

शरीर को निर्जलीकृत होने से बचाएं
व्रत के दौरान सामान्यतौर पर महिलाएं पानी तक ग्रहण नहीं करती हैं पर गर्भावस्था के समय ऐसा करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत आवश्यक है, यदि आप गर्भवती हैं तो यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। शरीर को निर्जलीकृत होने से बचाने के लिए समय समय पर थोड़ी-थोड़ी  मात्रा में पानी पीते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hartalika teej 2021 pregnant women must take these precautions while fasting
व्रत में चाय न पिएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

चाय या कॉफी का ज्यादा न करें सेवन
व्रत के दौरान चाय या कॉफी नहीं पीना चाहिए, ऐसा करने से पेट में जलन या गैस की समस्या हो सकती है। चूंकि व्रत में पेट खाली रहता है ऐसे में इन समस्याओं का खतरा और अधिक हो सकता है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को इन बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। व्रत के दौरान गर्भवती महिलाएं पौष्टिक पेय पदार्थ जैसे नारियल पानी, दही या दूध का सेवन कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed