फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोको पायलट के घर में हो जाए इमरजेंसी, तो क्या वो बीच रास्ते में ट्रेन छोड़ सकता है? नियम जानें

Tue, 20 Oct 2026 12:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 Oct 2026 12:08 PM IST
सार

Indian Railways Loco Pilot Rules: भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, लोको पायलट अपनी मर्जी से ट्रेन को बीच रास्ते में छोड़कर नहीं जा सकता। परिवार में अगर कोई इमरजेंसी होती है तो लोको पायलट को रेलवे अधिकारियों को सूचना देकर नियम के हिसाब से राहत और वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार करना होता है।

विज्ञापन
Can a Loco Pilot Leave a Moving Train in a Family Emergency? Know the Rules
घर में इमरजेंसी हो तो क्या ट्रेन छोड़ सकता है लोको पायलट? - फोटो : Amar Ujala AI

Indian Railways Rules For Loco Pilot: भारतीय रेलवे में लोको पायलट की जिम्मेदारी सिर्फ ट्रेन चलाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा भी उनके हाथों में होती है। ऐसे में अगर ड्यूटी के दौरान उनके घर से किसी इमरजेंसी की खबर आ जाए, जैसे परिवार में किसी की तबीयत अचानक बिगड़ जाए या कोई गंभीर घटना हो जाए, तो क्या वह ट्रेन को बीच रास्ते में छोड़कर घर जा सकते हैं?



इसका जवाब रेलवे के सुरक्षा नियमों में छिपा है। लोको पायलट की व्यक्तिगत परेशानी महत्वपूर्ण है, लेकिन ट्रेन को सुरक्षित तरीके से चलाना और अपनी ड्यूटी की जिम्मेदारी पूरी करना भी जरूरी है। इसलिए आप यहां जान सकते हैं कि इमरजेंसी होने पर आखिर लोको पायलट क्या करता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Can a Loco Pilot Leave a Moving Train in a Family Emergency? Know the Rules
घर में इमरजेंसी हो तो क्या ट्रेन छोड़ सकता है लोको पायलट? - फोटो : AdobeStock

क्या कहता है रेलवे का नियम?

  • भारतीय रेलवे के नियमों के तहत ड्यूटी के दौरान लोको पायलट इंजन या ट्रेन को नहीं छोड़ सकता, चाहे वह स्टेशन पर खड़ा हो या किसी रनिंग लाइन पर हो
  • ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर ट्रेन में मौजूद सभी यात्रियों की सुरक्षा का सवाल होता है
  • हालांकि, नियम ये भी कहता है कि कुछ स्थितियों में लोको पायलट ट्रेन की जिम्मेदारी दूसरे किसी सक्षम लोको पायलट को जरूर दे सकता है
Can a Loco Pilot Leave a Moving Train in a Family Emergency? Know the Rules
घर में इमरजेंसी हो तो क्या ट्रेन छोड़ सकता है लोको पायलट? - फोटो : AdobeStock

घर में इमरजेंसी हो तो क्या कर सकता है लोको पायलट?

  • अगर लोको पायलट को ड्यूटी के दौरान घर से किसी गंभीर घटना की सूचना मिलती है
  • तो उसे सबसे पहले रेलवे कंट्रोल ऑफिस या अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी होती है
  • इसके बाद रेलवे अधिकारी परिस्थिति के अनुसार ट्रेन के संचालन और दूसरे लोको पायलट की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए राहत की व्यवस्था कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Can a Loco Pilot Leave a Moving Train in a Family Emergency? Know the Rules
घर में इमरजेंसी हो तो क्या ट्रेन छोड़ सकता है लोको पायलट? - फोटो : AdobeStock
  • वहीं, जब तक उचित व्यवस्था नहीं हो जाती यानी जब तक दूसरा लोको पायलट ट्रेन में नहीं आ जाता, तब तक लोको पायलट ट्रेन को नहीं छोड़ सकता
  • ट्रेन को कहां रोका जाएगा और आगे संचालन कैसे होगा, यह निर्णय सुरक्षा नियमों और परिचालन व्यवस्था के अनुसार लिया जाता है
विज्ञापन
Can a Loco Pilot Leave a Moving Train in a Family Emergency? Know the Rules
घर में इमरजेंसी हो तो क्या ट्रेन छोड़ सकता है लोको पायलट? - फोटो : AdobeStock

क्या ट्रेन बीच रास्ते में रोकी जा सकती है?

  • नहीं, लोको पायलट कहीं बीच में अपने मन से ट्रेन को नहीं रोक सकता और न ही छोड़कर जा सकता है
  • इसके लिए जहां पर रेलवे अधिकारियों द्वारा तय किया जाता है, वहां ट्रेन को लोको पायलट लाता है और फिर नए लोको पायलट के आने पर पहले वाला लोको पायलट जाता है
  • वहीं, अगर कोई लोको पायलट बिना अनुमति या गलत तरीके से अपनी ड्यूटी छोड़कर जाता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed