मई महीने में दूसरे हफ्ते के रविवार को मदर्स डे को तौर पर मनाया जाता है। मां के लिए कोई एक दिन नहीं होता है, वो अलग बात है कि एक खास दिन को मां के नाम निश्चित कर दिया गया है। इस वर्ष ये खास दिन 10 मई यानी मनाया जा रहा है। अपनी हर तकलीफें एक तरफ कर बच्चों की हर खुशी का ध्यान रखने वाली मां के साथ इस खास दिन को बिताना चाहिए। मदर्स डे के खास मौके पर लोग खास मैसेज और वॉलपेपर के जरिए विश करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ खास वॉलपेपर लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप मदर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy Mothers Day: इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए दें मदर्स डे की शुभकामनाएं
मां तेरी याद सताती है, मेरे पास आ जाओ
थक गया हूं, मुझे अपने आंचल में सुलाओ
उंगलियां अपनी फेर कर बालों में मेरे
एक बार फिर से बचपन की लोरियां सुनाओ
Happy Mothers Day 2020
मां से रिश्ता कुछ ऐसा बनाया
जिसको निगाहों में बिठाया जाए
रहे उसका मेरा रिश्ता कुछ ऐसा की
वो अगर उदास हो तो हमसे भी मुस्कुराया न जाए
Happy Mothers Day 2020
मां ना होती तो वफा कौन करेगा
ममता का हक भी कौन अदा करेगा
रब हर एक मां को सलामत रखना
वरना हमारे लिए दुआ कौन करेगा
Happy Mothers Day 2020
हमारे कुछ गुनाहों की सजा भी साथ चलती है
हम अब तन्हा नहीं चलते दवा भी साथ चलती है
अभी जिंदा है मां मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा
मैं जब घर से निकलता हूं दुआ भी साथ चलती है
Happy Mothers Day 2020