Kartik Purnima 2024 Wishes: चांद सी सुंदर शायरियां भेजकर प्रियजनों को दें कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को सुंदर शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां से कार्तिक पूर्णिमा के आकर्षक शुभकामना संदेश डाउनलोड करके व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से करीबियों को भेज सकते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि है अति पावन,
बरसे देवताओं का प्यार और आशीर्वाद,
चंद्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार,
शुभ हो आपके लिए कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार।
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं
दीपों का ये पावन त्योहार, आपके लिए लाए खुशियां हजार,
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार, हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार।
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं
खुशी हर रात चांद बनकर आए
दिन का उजाला शान बनकर आए
कभी दूर न हो आपके चेहरे की मुस्कान
कार्तिक पूर्णिमा ऐसी सौगात लेकर आए।
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं
गंगा आरती, घाटों पर शंखनाद
शिव के मंत्र और जगमगाते दीपदान
कितना अद्भुत है कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार।
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं