फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes: गुरु नानक देव की जयंती पर करीबियों को भेजें शुभ संदेश, गुरुपर्व की दें बधाइयां

Fri, 15 Nov 2024 12:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Nov 2024 12:08 AM IST
सार

आप भी दूर बैठे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर शुभकामनाएं देने के लिए यहां से वॉलपेपर डाउनलोड करके भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes Quotes Messages Shayari Images Guru Nanak Gurpurab Prakash Utsav Wallpapers
गुरु नानक गुुरुपर्व की शुभकामनाएं इन सुुंदर शायरियों के जरिए भेजिए - फोटो : Amar Ujala

Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes: सिखों के लिए कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन उनके धर्म का सबसे प्रमुख पर्व मनाया जाता है। सिख धर्म के पहले गुरु और एक ओंकार का उपदेश देने वाले गुरु नानक देव का जन्म कार्तिक पूर्णिमा तिथि को हुआ था। दिवाली के बाद कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हर साल गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष गुरु नानक देव की जयंती 15 नवंबर 2024 को मनाई जा रही है। 

गुरु नानक देव धर्म सुधारक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्त, दार्शनिक और योगी थे। उन्होंने उपदेश दिया कि सभी धर्म एक हैं। गुरु नानक देव ने लोगों को सत्य बोलने और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। गुरु नानक देव की जयंती को गुरुपर्व और प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। इस दिन गुरुद्वारों में पाठ और लंगर का आयोजन होता है। लोग सेवा कर्म करते हैं और एक दूसरे को गुरु नानक गुरु पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। 

आप भी दूर बैठे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर शुभकामनाएं देने के लिए यहां से वॉलपेपर डाउनलोड करके भेज सकते हैं।
 
Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes Quotes Messages Shayari Images Guru Nanak Gurpurab Prakash Utsav Wallpapers
गुरु नानक गुुरुपर्व की शुभकामनाएं इन सुुंदर शायरियों के जरिए भेजिए - फोटो : Amar Ujala

सतनाम श्री वाहे गुरु,
सब पर सदा अपनी मेहर बनाए रखना।

गुरुपर्व की शुभकामनाएं

Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes Quotes Messages Shayari Images Guru Nanak Gurpurab Prakash Utsav Wallpapers
गुरु नानक गुुरुपर्व की शुभकामनाएं इन सुुंदर शायरियों के जरिए भेजिए - फोटो : Amar Ujala

ज्यों कर सूरज निकल्या,
तारे छुपे हनेर प्लोवा,
मिटी ढूंढ जग चानन होवा,
काल तान गुरु नानक आइया।

गुरुपर्व की शुभकामनाएं  

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes Quotes Messages Shayari Images Guru Nanak Gurpurab Prakash Utsav Wallpapers
गुरु नानक गुुरुपर्व की शुभकामनाएं इन सुुंदर शायरियों के जरिए भेजिए - फोटो : Amar Ujala

नानक नीच कहे विचार,

वारेया ना जावां एक वार,
जो तुध भावे साईं भली कार,
तू सदा सलामत निरंकार।

गुरुपर्व की शुभकामनाएं  

विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes Quotes Messages Shayari Images Guru Nanak Gurpurab Prakash Utsav Wallpapers
गुरु नानक गुुरुपर्व की शुभकामनाएं इन सुुंदर शायरियों के जरिए भेजिए - फोटो : Amar Ujala

नानक नाम जहाज है
चढ़े सो उतरे पार
तू ही मेरा राखिया
तू ही सिरजनहार।

गुरुपर्व की शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed