Happy International Yoga Day: विश्व भर में आज योग दिवस मनाया जा रहा है। योग अध्यात्म से जुड़ी एक ऐसी मुद्रा या आसन है, जो मस्तिष्क को एकाग्र कर शरीर को शिथिलता और आराम के उस आयाम पर ले जाता है, जहां से आप के मनोविकार, विचार और रोग प्रतिरोधक क्षमता में चमत्कारी प्रभाव पड़ता है। योग भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग है। योग मानसिक और शारीरिक विकास में योगदान देता है। नियमित योगाभ्यास आपको सेहतमंद और कई तरह के रोगों से दूर रखता है। वहीं अगर आप किसी तरह के रोग से पीड़ित हैं तो योगासन का अभ्यास उस रोग से होने वाले कष्टों के प्रभाव को भी कम करने में मदद करता है। कई मामलों में तो आप रोगमुक्त भी बना देता है। ऐसे में योग मानव शरीर के लिए लाभकारी है। योग के इसी महत्व और उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई, ताकि हर कोई योग के प्रति जागरूक हो। अगर आप अपने दोस्तों, करीबियों और सहकर्मियों की सेहत के लिए फिक्रमंद हैं तो उन्हें जागरूक करने के लिए विश्व योग दिवस के प्रेरणादायक शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
Happy International Yoga Day: प्रियजनों की सेहत का रखें ख्याल, योग दिवस पर भेजें ये प्रेरणादायक शुभकामना संदेश
नहीं होती है उनको कोई बीमारी
जो योग करने की करते हैं समझदारी।
योग दिवस की शुभकामनाएं।
जो रोग करता है योग
उसके निकट नहीं आता रोग।
योग दिवस की शुभकामनाएं।
शरीर को ही बीमारियों से मुक्त नहीं करता योग
मानव को मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर करता है सशक्त
मानव को शांत और ओजस्वी बनाता है योग।
योग दिवस की शुभकामनाएं।
स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है योग
रोग मुक्त जीवन के लिए गुणकारी है योग
योग दिवस की शुभकामनाएं।