Holi Ki Shubhkamnaye In Hindi: इंतजार खत्म हुआ। रंगों के त्योहार होली का जश्न हर जगह मनाया जा रहा है। अब रंग उड़ाने का समय आ गया है। होली दो दिन का पर्व है, जिसमें पहले दिन शाम में होलिका दहन किया जाता है। पाप, अशुद्धि, तन के साथ ही मन का मैल होलिका की अग्नि की ताप में जला दिया जाता है और सुखी व खुशहाल जीवन की कामना की जाती है। अगले दिन होली के मौके पर रंग बिरंगे गुलाल और अबीर को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को लगाकर खुशहाली की कामना की जाती है। होली उत्साह, प्रेम, स्नेह, गिले शिकवे मिटाने और मस्ती मौज का पर्व है। होली के मौके पर लोग अपने परिजनों से मिलते हैं और उनके गले लगकर त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि सभी दोस्तों और परिजन से मिल पाना संभव नहीं, ऐसे में जो अपने दूर हैं, उन्हें होली की शुभकामनाएं भेजकर करीब होने का अहसास दिला सकते हैं। यहां होली के प्रेमपूर्ण संदेश दिए जा रहे हैं, साथ ही व्हाट्सएप और फेसबुक स्टेटस के लिए वाॅलपेपर हैं, जिन्हें आप डाउनलोड करके प्रियजनों को भेज सकते हैं।
Holi Ki Shubhkamnaye: आ गया रंगों का त्योहार, दूर बैठे दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें होली के शुभ संदेश
यहां होली के प्रेमपूर्ण संदेश दिए जा रहे हैं, साथ ही व्हाट्सएप और फेसबुक स्टेटस के लिए वाॅलपेपर हैं, जिन्हें आप डाउनलोड करके प्रियजनों को भेज सकते हैं।
फरवरी में मनाई अंग्रेजी मोहब्बत,
अब राधा-कृष्ण के प्यार का महीना आया है।
रसिया पर चढ़ेगा अब फागुन का रंग,
क्योंकि अब होली का त्योहार आया है।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
Holi 2023: नहीं खेलते होली तो बिना रंग के इन तरीकों से त्योहार बनाएं मजेदार
ऊपर वाले ने फिर फरमाया है,
बेरंग हो रही जिंदगी को
रंग बिरंगी करने का वक्त आया है।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
हम भी झूमे मस्ती में,
तुम भी झूमे मस्ती में।
धूम मची सारी बस्ती में,
झूमे सब होली की मस्ती में।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
लाल, हरा या पीला
कौन से रंग में कर दूं आपको गीला?
इस होली दूर से ही कर रहे आपको तंग,
दुआ है जीवन में हो इंद्रधनुष के सातों रंग।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं