फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: नहीं खेलते होली तो बिना रंग के इन तरीकों से त्योहार बनाएं मजेदार

Wed, 08 Mar 2023 08:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 08 Mar 2023 08:57 AM IST
विज्ञापन
Holi 2023 Things To Do If You Hate Colourful Festival in Hindi
बिना रंग के होली मनाने के तरीके - फोटो : Istock

Holi 2023: होली का त्योहार रंगों का त्योहार है । जब भी होली का जिक्र होता हैं सबसे पहले रंग बिरंगे गुलाल और अबीर याद आ जाते हैं । देश विदेश तक मे होली के मौके पर लोग अपने दोस्तों, प्रियजनों से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देते हैं और एक दूसरे के माथे पर तिलक व गालों पर रंग लगाकर होली खेलते हैं । हालांकि जहाँ पूरा देश रंगों की होली में डूबा होता है, वहीं कुछ लोगों को रंग लगाने से परहेज होता है ।  रंग वाली होली न खेल ने के कई कारण हो सकते हैं, त्वचा खराब होने का डर, रंग सर होने वाली गंदगी, या इस तरह की होली खेलते समय का हुलल्ड पसन्द न होना । इस वजह से होली के मौके पर वह हर पर बैठकर बोर हो जाते हैं। अगर आप भी होली पर रंग नहीं खेलते लेकिन त्योहार को उत्साह से मनाना चाहते हैं तो बिना रंग के होली मनाने के कुछ आसान तरीकों को इस रंगोत्सव में आजमाएं।

Holi 2023 Things To Do If You Hate Colourful Festival in Hindi
बिना रंग के होली मनाने के तरीके - फोटो : Istock

खरीदारी


होली के मौके पर अपने बिना घर से निकले, उत्साह के साथ त्योहार मना सकते हैं और खुद को पैम्पर कर सकते हैं । इसके लिए होली वाले दिन ऑनलाइन शॉपिंग का लुत्फ उठाइए। रोजमर्रा के कामों के बीच अगर आप शॉपिंग नहीं कर पाते तो होली की छुट्टी का फायदा उठाएं ।

Holi 2023 Things To Do If You Hate Colourful Festival in Hindi
बिना रंग के होली मनाने के तरीके - फोटो : PIXABAY

मूवी


अपने व्यस्त शेड्यूल में आपके पास मूवी या कोई सीरीज देखने का भी वक्त नहीं होता है, लेकिन होली पर अपने इस शौक को पूरा कर सकते हैं । सिनेमा घर की ओर रुख कर सकते हैं या चाहे तो घर पर ही कोई सीरीज देख सकते हैं । ऐसा करने से आपका मूड फ्रेश हो जायेगा और आप अच्छा भी फील करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2023 Things To Do If You Hate Colourful Festival in Hindi
बिना रंग के होली मनाने के तरीके - फोटो : iStock

लंच या डिनर पार्टी


होली रंगों के अलावा अलग अलग तरह के लजीज पकवानों और व्यंजनों के लिए भी जानी जाती हैं। अगर आप रंग नहीं खेलना चाहते तो होली के मौके पर लंच पार्टी या डिनर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं । बिना रंगों के इस पार्टी में लजीज खाना और अच्छा संगीत त्योहार को मज़ेदार बना देगा । कुछ गेम्स और अन्य एक्विटी भी कर सकते हैं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed