फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Holi 2022: कोरोना के खतरे के बीच बच्चों के होली खेलने के तरीकों में लाएं ये बदलाव

Fri, 18 Mar 2022 01:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 18 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Happy Holi 2022 Holi Tips For Kids In Corona Time In Hindi
होली 2022 - फोटो : pixabay

भारत में हर त्यौहार को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। वैसे तो सभी लोग त्यौहारों को लेकर उत्सुक रहते हैं लेकिन बच्चों का उत्साह सबसे अलग स्तर का होता है। होली के मौके पर तो बच्चे किसी की नहीं सुनते। रंग से खेलना, पिचकारी, गीला रंग, यह सब लगभग हर बच्चे को पसंद होता है। अक्सर अभिभावक बच्चों को कुछ बातों के लिए मना भी करते हैं लेकिन बच्चे मनमौजी होते हैं, करते वही हैं जो उन्हें पसंद होता है। ऐसे में कोरोना और ओमिक्रान के खतरे के बीच होली का पर्व मनाने को लेकर अभिभावक चिंतित हो सकते हैं। अधिकतर अभिभावक चाहेंगे कि संक्रमण से बचाव के लिए उनके बच्चे होली न खेलें, लेकिन बच्चों को समझाना आसान नहीं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा तो अभिभावकों की प्राथमिकता हो सकती है लेकिन त्योहार से दूर करना भी सही नहीं। कोरोना के खतरे के बीच कुछ बातों को ध्यान में रख कर बच्चों को होली में सुरक्षित रखा जा सकता है।

Happy Holi 2022 Holi Tips For Kids In Corona Time In Hindi
होली 2022 - फोटो : अमर उजाला

फूलों की होली

अगर बच्चे होली खेलने की जिद करें तो पानी या रंग के बजाए घर पर ही उनके साथ फूलों की होली खेली जा सकती है। बच्चों के लिए रंग बिरंगे फूल ले आएं और उन्हें घर पर आराम से फूलों के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे बच्चों को होली में कुछ नया करने को भी मिलेगा। घर भी अधिक गंदा नहीं होगा और होली के बीच कोरोना के खतरे से बचाव होगा।

Happy Holi 2022 Holi Tips For Kids In Corona Time In Hindi
होली 2022 - फोटो : Pixabay

रंगों की एक्टिविटी

होली खेलने के लिए बच्चों को नए तरीके के बारे में बताएं। एक दूसरे को रंग लगाने, पानी से होली खेलने या बाहर दूसरे बच्चों या दोस्तों संग होली खेलने जाने देने के बजाए आप रंगों से दूसरे एक्टिविटी के बारे में उन्हें बता सकते हैं। जैसे कलर बॉक्स में रंग भरने, अच्छी कलरिंग करने के लिए प्रोत्साहित करें और इसपर तोहफे देने का भी लालच दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Holi 2022 Holi Tips For Kids In Corona Time In Hindi
होली 2022 - फोटो : istock

वर्चुअल होली

कोरोना काल में वर्चुअल एक्टिविटी काफी बढ़ गई। होली को भी वर्चुअल तरीके से मनाया जा सकता है। इसके लिए होली में बच्चे की उनके दोस्तों के साथ वीडियो कॉल के जरिए बात करवाएं। अपने दोस्तों को देख आपका बच्चा भी खुश हो जाएगा और होली के मौके पर वह वर्चुअल तरीके से अन्य बच्चों के साथ व्यस्त रहेंगे।

विज्ञापन
Happy Holi 2022 Holi Tips For Kids In Corona Time In Hindi
होली 2022 - फोटो : istock

बच्चों को रखें व्यस्त

होली खेलने के लिए बच्चे उत्सुक तभी होंगे जब वह फ्री रहेंगे। लेकिन अगर आप होली के अन्य कामों में उन्हें व्यस्त रखेंगे और उन्हें ऐसे कामों में मजा आने लगेगा तो रंग खेलने से ज्यादा वह घर के कामों को एंजॉय कर सकेंगे। ऐसे में आप घर के कामों में उन्हें उलझा सकते हैं। उन्हें कोई जिम्मेदारी दें ताकि खुशी खुशी वह उस काम में व्यस्त हो जाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed