फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gardening Tips: बागवानी का शौक है तो घर पर बनाएं इन पांच तरह की ऑर्गेनिक खाद, खिल उठेंगे पौधे

Tue, 30 Jul 2024 04:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 30 Jul 2024 04:53 PM IST
विज्ञापन
Gardening Tips How To Make Organic Fertilizer at home ghar par khad kaise banaye in hindi
plant - फोटो : freepik

Gardening Tips : मानसून में घर पर कई तरह के पौधे आसानी से उगाए जा सकते हैं। इस मौसम में घर के बागीचे या गमलों में लगे पौधे हरे-भरे हो जाएंगे। हालांकि पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी, पानी और धूप के साथ ही खाद भी जरूरी है। बिना खाद के पौधे मुरझा जाते हैं।



बाजार की केमिकल वाली खाद के उपयोग से बचना चाहिए। बाहर से खाद खरीदने के लिए खर्च नहीं करना चाहते हैं तो घर पर ही जैविक खाद बना सकते हैं और अच्छा पौधारोपण कर सकते हैं। खाद बनाने के लिए घर पर रखी सामग्री पर्याप्त होती है। इसके लिए बाजार से किसी अलग सामान लाने की जरूरत भी नहीं। आइए जानते हैं बागवानी के लिए घर पर जैविक खाद कैसे बनाएं।

Gardening Tips How To Make Organic Fertilizer at home ghar par khad kaise banaye in hindi
छिलकों की खाद - फोटो : instagram

फल और सब्जिों के छिलके

रसोई में मौजूद अलग-अलग फल और सब्जियों के छिलके से खाद बना सकते हैं। केले, संतरे और प्याज आदि के छिलकों को पानी में 7 से 8 घंटे तक डाल कर रखें। अब छिलको और पानी को अलग अलग कर लें। पानी को किसी बोतल में स्टोर करके रख दें। हफ्ते में दो से तीन बार इस पानी को पौधों में डालें।

Gardening Tips How To Make Organic Fertilizer at home ghar par khad kaise banaye in hindi
चाय पत्ती की खाद - फोटो : instagram

चाय पत्ती से बनी खाद

चाय की पत्ती की खाद फूल वाले पौधों के लिए बहुत लाभकारी होती है। आप किसी भी फूल वाले पौधे जिसमें सिर्फ पत्तियां हो, खासकर गुलाब के पौधे में चाय की पत्ती को खाद के तौर पर उपयोग कर सकते हैं। पांच इंच के एक गमले में चाय की पत्ती को एकत्र करें। दूसरी खाद की तरह इसे भी तैयार होने में तीन महीने लग जाते हैं। उबली हुई चायपत्ती के पानी को भी खाद के तौर पर उपयोग में ला सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gardening Tips How To Make Organic Fertilizer at home ghar par khad kaise banaye in hindi
इक्सोरा का फूल - फोटो : instagram

इनो वाला पानी

पानी में इनो मिलाकर पौधों के लिए खास तैयार की जा सकती है।अगर पौधे में कीड़े लगे हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। कीड़े वाले हिस्से पर इस मिश्रण का छिड़काव करें। चाहे तो इनो को पानी में मिलाकर लिक्विड खाद तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन
Gardening Tips How To Make Organic Fertilizer at home ghar par khad kaise banaye in hindi
सोयाबीन - फोटो : instagram

सोयाबीन से लिक्विड खाद

एक कप सोयाबीन को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसके पानी को फेंके नहीं बल्कि बोतल में भरकर रख लें। इस पानी का पौधे और पत्तियों पर छिड़काव करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed