फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gandhi jayanti 2020- प्रेरणास्रोत हैं महात्मा गांधी, लंदन से बैरिस्टर की डिग्री करने के बाद ऐसे की देश की सेवा

Fri, 02 Oct 2020 11:51 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 02 Oct 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2020  Mahatma Gandhi biography an inspirational person for every Indian  such a great man
gandhi jayanti 2020

2 अक्टूबर को देश भर में बड़ी धूमधाम के साथ गांधी जयंती मनाई जाती है। इस दिन गांधी जी का जन्म सन् 1869 को गुजरात के पोरबंदर शहर में हुआ था। इनके पिता जी करमचंद गांधी थे। ये राजकोट में दीवान थे। गांधी जी ने अपना पूरा जीवन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए व्यतीत किया। गांधी जी हमेशा अहिंसा के बल पर आंदोलन किया जिसके लिए कई बार उन्हें जेल भी जाना पड़ा। गांधी जी ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरे देश को एकजुटता के धागे में पिरोकर रखा। देश के प्रति उनका प्रेम, देशवासियों के प्रति लगाव के कारण इतने सालों बाद भी गांधी जी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। गांधी जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया जाता है। गांधी जयंती के मौके पर जानते हैं कि कैसे बैरिस्टर बनने के सपने को छोड़कर उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया।

Gandhi Jayanti 2020  Mahatma Gandhi biography an inspirational person for every Indian  such a great man
gandhi jayanti 2020 - फोटो : BBC

गांधी जी मात्र 19 वर्ष की कम उम्र में ही लॉ की पढ़ाई करने लंदन चले गए थे। वहां जाकर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और लॉ की डिग्री प्राप्त की। बैरिस्टर बनने के बाद जब वे देश वापस लौटे तो उन्होंने यहां की स्थिति देखी। देश की ऐसी स्थिति देखकर गांधी जी ने अपने बैरिस्टर बनने के सपने को छोड़कर देश की सेवा करने को ज्यादा महत्वपूर्ण समझा और अपनी पूरा जीवन देश को अंग्रेजों से आजादी देने में लगा दिया। गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने नें अपने जीवनकाल में देश के हित को ध्यान में रखते हुए कई आंदोलन किए। उन्होंने देश में हर जाति-धर्म के लोगों को एकजुट किया। उन्होंनें लोगों में भाई चारे की भावना जगाई। उनकी देश भक्ति और पूरा जीवन समस्त भारतवासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

Gandhi Jayanti 2020  Mahatma Gandhi biography an inspirational person for every Indian  such a great man
gandhi ji

क्या होता है बैरिस्टर का पद
जो लोग वकील बनना चाहते हैं वे 12वीं के बाद लॉ (LAW) की पढ़ाई करते हैं। लॉ की डिग्री मिलने के बाद वे लोग वकील बन जाते हैं जिससे कानूनी मामलों में सलाह और सहायता करने का काम कर सकते है लेकिन उन्हें कोर्ट में किसी भी तरह का मुकदमा लड़ने की अनुमति नहीं होती है। जब लॉ की डिग्री मिलने के बाद व्यक्ति BCI (Bar council of india) से सनद प्राप्त कर लेता है उसके बाद कोर्ट में केस लड़ने के लिए अधिकृत हो जाता है। बैरिस्टर का पद वकील की तरह ही होता है लेकिन जो लोग इंग्लैंड जाकर लॉ की पढ़ाई करते हैं और किसी न्यायलय में प्रैक्टिस करते हैं। वे बैरिस्टर बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2020  Mahatma Gandhi biography an inspirational person for every Indian  such a great man
Gandhi Ji

गांधी जी ने अपनी लॉ की डिग्री पूरी कर ली थी। वे बैरिस्टर बनकर ही भारत लौटे थे। अगर वे चाहते तो बैरिस्टर बनकर एक आरामदायक जीवन बिता सकते थे। लेकिन उन्होंने देश को इससे ऊपर रखा। अंग्रेज भी गांधी जी को बहुत सम्मान के साथ बुलाते थे। उनके आदर्शों को अगर हर भारतीय अपने जीवन में आत्मसात कर ले तो भारत विश्व में हमेशा आगे रहेगा। एक ईमानदार भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ और  स्वस्थ भारत का निर्माण होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed