G20: दिल्ली में चल रहे जी 20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पूरे विश्व के दिग्गज दिल्ली पहुंचे हैं। इन्हीं में भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का नाम भी शामिल है। वो अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ भारत आए हैं। दिल्ली आने के बाद वो ना सिर्फ शिखर सम्मेलन में शरीक हुए बल्कि वो कनॉट प्लेस में भी घूमने निकले। इसके बाद आज सुबह ब्रिटिश प्रधानमंत्री दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर पहुंचे।
उनके आगमन से पहले शासन और प्रशासन सभी उनके स्वागत में लगे थे, क्योंकि जिस देश ने एक समय पर भारत पर 200 साल राज किया आज उसी देश का प्रधानमंत्री भारतीय मूल का है। अगर उनके भारत से रिश्ते की बात करें तो वे खुद तो भारतीय मूल के हैं ही, उनका ससुराल भी भारत में ही है। आज के इस लेख में हम आपको उनके जीवन के कुछ अनसुने किस्सों के साथ उनकी लव स्टोरी के बारे बताएंगे, ताकि आप भी उनके बारे में जान सकें।
2 of 7
Rishi Sunak, ऋषि सुनक
- फोटो : twitter/@Rishi Sunak
भारत से है गहरा लगाव
जानकारी के मुताबिक, भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पंजाबी मूल के हैं लेकिन उनका जन्म पूर्वी अफ्रीका में हुआ था। ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को साउथेम्प्टन, इंग्लैंड में यशवीर और उषा सुनक के घर हुआ। सुनक के दादा-दादी और नाना-नानी भारत से थे। उनके दादा गुजरांवाला (वर्तमान पाकिस्तान) से थे, जबकि उनके नाना लुधियाना (वर्तमान भारत) से थे। यही वजह है कि उनका हिंदू धर्म से काफी जुड़ाव है।
3 of 7
Rishi Sunak
- फोटो : RishiSunak.com
अगर बात करें सुनक की पढ़ाई की तो उन्होंने विनचेस्टर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की, जहां वो कॉलेज के हेड बॉय बने। सुनक के पिता यूनाइटेड किंगडम के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में एक चिकित्सक थे।
4 of 7
Rishi Sunak
- फोटो : Social Media
भारत में है ससुराल
ऋषि सुनक के मूल जड़ों के साथ-साथ उनका ससुराल भी भारत में ही है। उनके ससुर एनआर नारायण मूर्ति हैं, जो आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक हैं। इसके साथ ही उनकी सास सुधा मूर्ति भी एक परोपकारी और लेखिका हैं। वो कई समाजसावी संस्थाओं से जुड़ी रहती हैं। सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति, एक फैशन डिजाइनर और इंफोसिस की उत्तराधिकारी भी हैं।
5 of 7
Rishi Sunak and his wife Akshata
- फोटो : social media
ऐसी है सुनक और अक्षता की लव स्टोरी
इनकी लव स्टोरी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से शुरू हुई, जिसके बाद दोनों ने 2009 में परिवार की मर्जी से शादी कर ली। इस कॉलेज से अक्षता एमबीए कर रहीं थीं। ऋषि और अक्षता की दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम है कृष्णा और अनुष्का। ऋषि सुनक अपने पूरे राजनीतिक करियर का श्रेय अपनी पत्नी को ही देते हैं क्योंकि वो उन्हें उनके हर कदम पर सपोर्ट करती हैं।।